विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में लापरवाही पर बड़ा एक्शन: 2.5 हजार परिवारों को 24 घंटे पानी का इंतजार, फर्म पर ₹27 लाख की पेनाल्टी

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:55 PM (IST)

रामपुर के ज्वाला नगर में ढाई हजार परिवारों को 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने वाली अमृत पेयजल परियोजना में देरी ...और पढ़ें

ज्वाला नगर में निर्माणाधीन पानी की टंकी। जागरण

ज्वाला नगर में निर्माणाधीन पानी की टंकी। जागरण

HighLights

  1. अब मार्च 2027 तक पूरी करनी होगी पेयजलापूर्ति की परियोजना

राजेश राज, रामपुर। नगर पालिका के ज्वाला नगर के वार्ड चार में ढाई हजार परिवारों को 24 घंटे पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई करीब सवा नौ करोड़ रुपये की अमृत पेयजल परियोजना की रफ्तार ने लोगों का इंतजार लंबा कर दिया है। करीब तीन साल से चल रही परियोजना का काम अब तक 70 से 80 प्रतिशत तक ही हो सका है।

इसे सितंबर 2026 तक पूरा करने की समय सीमा है, लेकिन मौजूदा प्रगति को देखते हुए यह लक्ष्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा। ऐसे में परियोजना पूरी करने की अवधि मार्च 2027 तक 27 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के साथ बढ़ाई गई है। चूंकि काम में लापरवाही भी सामने आई है।

अमृत पेयजल परियोजना के तहत यह कार्य जल निगम केे द्वारा एलसी इंफ्रा नामक संस्था से कराया जा रहा है। वार्ड चार के करीब ढाई हजार घरों को पाइपलाइन के जरिये नियमित और 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है।

इसके लिए करीब 9.25 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही पानी की समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन निर्माण की धीमी गति ने उनकी उम्मीदों को लंबा इंतजार बना दिया।

योजना की खास बातें

विवरण जानकारी
योजना का नाम अमृत पेयजल परियोजना
कुल स्वीकृत बजट ₹9.30 करोड़
मुख्य कार्य वार्ड 4 के लगभग 2.5 हजार घरों में 24 घंटे जलापूर्ति हेतु ओवरहैड टैंक व नलकूप निर्माण, पाइपलाइन बिछाना, कनेक्शन देना एवं वाटर मीटर लगाना
कार्य प्रारंभ तिथि अगस्त 2024
मूल समय सीमा सितंबर 2026
संशोधित समय सीमा मार्च 2027 (विस्तारित)

अप्रैल 2024 में कार्य आरंभ होना था, लेकिन अगस्त 2024 में कार्य आरंभ होने के बाद भी यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। हालांकि टंकी निर्माण, नलकूप के लिए कक्ष निर्माण का कार्य 70 से 80 प्रतिशत तक हो पाया है।

पेयजल लाइन बिछाने का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं करीब 22 सौ घरों तक में कनेक्शन किए जा चुके हैं। साढ़े तीन सौ घरों में कनेक्शन देने और सभी घरों पर वाटर मीटर लगाने का कार्य होना शेष है। औसतन अभी 20 से 30 प्रतिशत कार्य बाकी है।

इस कार्य को देखते हुए ठेकेदार ने समय अवधि बढ़ाने की मांग की थी। इस पर विभाग ने कार्यदायी संस्था को विलंब के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए प्रगति की समीक्षा के बाद अब कार्य पूरा करने के लिए मार्च 2027 तक अतिरिक्त समय बढ़ा दिया है। वहीं 27 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। इससे साफ है कि विभाग ने परियोजना की धीमी प्रगति को गंभीरता से लिया है।

 

ज्वाला नगर के वार्ड चार में निर्माणाधीन अमृत पेयजल योजना की कार्य अवधि मार्च 2027 तक बढ़ा दी गई है। पहले इसके लिए अवधि सितंबर 2026 का समय था। परियोजना पूरी होने में विलंब की स्थिति को देखते हुए विभाग ने 27 लाख रुपये की पेनाल्टी भी डाली है। शेष कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करा लिया जाएगा।

- देवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम


यह भी पढ़ें- नवरात्र से पहले रामपुर के लोगों के लिए बड़ी राहत! 129 सड़कों के गड्ढे भरने के लिए जारी हुए 1.77 करोड़ रुपये