विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में सौ साल पुराना नवाबी दौर का गेट ध्वस्त, जर्जर ढांचों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:48 AM (IST)

दैनिक जागरण की पड़ताल के बाद रामपुर प्रशासन ने आधी रात को लगभग सौ साल पुराने नवाबी दौर के जर्जर ...और पढ़ें

HighLights

  1. दैनिक जागरण की पड़ताल के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन

  2. रामपुर में सौ साल पुराना नवाबी दौर का गेट ध्वस्त

  3. डीएम के आदेश पर जर्जर भवनों को तोड़ने का अभियान जारी

जागरण संवाददाता, रामपुर। दैनिक जागरण की जर्जर भवनों की पड़ताल का असर दिखने लगा है। प्रशासन ने आधी रात में लगभग सौ वर्ष पुराने नवाबी दौर के जर्जर गेट को ध्वस्त कर दिया है।

शहर कोतवाली के समीप स्थित इस गेट से होकर पीर की पैठ की तरफ रास्ता जाता है। नगर पालिका ने रविवार आधी रात को ट्रैफिक रोककर श्रमिक लगा दिए। इन्होंने हथौड़ा इत्यादि का प्रयोग करते हुए सुबह नौ बजे तक पूरे गेट को साफ कर दिया। हथोहाथ मलबा भी साफ करा दिया गया।

जागरण में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन आया हरकत में

दिल्ली व मुरादाबाद में जर्जर भवन गिरने के बाद दैनिक जागरण ने जर्जर भवनों की पड़ताल कराई थी। इसके प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया था।

जर्जर भवनों की रिपोर्ट तलब कर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने इनके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। डीएम ने बताया कि अभी और भी जर्जर भवन व गेट तोड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें- देहरादून: 15 साल बाद 'आजाद' हुई 1015 वर्ग मीटर जमीन, कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण

यह भी पढ़ें- नजूल जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद पटियाली SDM हटे, CM के आदेश के बाद कासगंज DM ने किया बदलाव