विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रमोशन नहीं मिलने पर युवती ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दवा कंपनी की मैनेजर पर FIR दर्ज

Published: Wed, 23 Sep 2026 12:54 PM (IST)

रामपुर में रामगंगा नदी में कूदकर जान देने वाली युवती निशा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दवा ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, रामपुर। शाहबाद में रामगंगा नदी में कूदकर जान देने वाली युवती निशा के मामले में आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। एक दवा कंपनी की मैनेजर रहनुमा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी निशा के पिता वाहिद की ओर से दर्ज की है। वह मिलक कोतवाली क्षेत्र के लखीमपुर भीका गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार निर्धन है। उनकी बेटी 21 वर्षीय निशा रामपुर में इंदिरा कालोनी स्थित पुखराज हर्बल कंपनी में फील्ड वर्कर थी।

10 सितंबर की सुबह वह अपने गांव से ड्यूटी के लिए रामपुर निकली थी। कंपनी के कार्यालय पहुंचने के बाद वह शहजादनगर जाने की बात कहकर निकली, लेकिन वहां जाने के बजाय शाहबाद-रामपुर मार्ग स्थित रामगंगा पुल पर पहुंच गई।

अपराह्न करीब डेढ़ बजे उसने पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी की बीच धार में छलांग लगा दी थी। निशा ने आत्महत्या से पहले अपनी मां के मोबाइल पर सुसााइड नोट भी भेजा था।

मृतका के पिता का आरोप है कि कंपनी की मैनेजर इसके लिए जिम्मेदार है। उनकी बेटी को चार साल काम करते हुए हो गए थे, लेकिन मैनेजर उसका प्रमोशन नही होने दे रही थी।

इसके कारण बेटी ने यह कदम उठाया। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना उप निरीक्षक रोहित कुमार को सौंपी है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: एक जैसी आंखों की पुतलियां और फिंगरप्रिंट! 3 महीने फंसा रहा जुड़वां बहनों का आधार, ऐसे निकला समाधान