बारिश से सड़कों पर जलभराव और पसरी कीचड़
गुरुवार की रात शुरु हुई बारिश शुक्रवार की दोपहर तक पड़ती रही है। इससे शहर के नाले ओवरफ्लो होने के कार सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ पसर गई जिससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग जरूरी काम से ही छाता और रेन कोट पहनकर निकले। दोपहर को बारिश थमी तो शहर के बाजरों में फिर से चहल-पहल बढ़ गई। गुरुवार की रात से शुरु हुई बारिश शुक्रवार की दोपहर तक जारी रही। इससे ठंड काफी बढ़ गई। वहीं शहर की कई कालोनियों में नाले ओवरफ्लो होने से घरों में पानी घुस गया जिसे लोगों ने बर्तनों में भरकर अपने-अपने घरों से बाहर निकाला। शहर की जर्जर सड़कों पर बारिश से जलभराव और कीचड़ पसर गई। राधा रोड काफी समय से जर्जर हालत में है। इस पर जगह-जगह गहरे गडढे हो रखे हैं इसके दोनों ओर के नाले ओवरफ्लो हैं।
जागरण संवाददाता, रामपुर : गुरुवार की रात शुरु हुई बारिश शुक्रवार की दोपहर तक पड़ती रही है। इससे शहर के नाले ओवरफ्लो होने के कार सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ पसर गई, जिससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग जरूरी काम से ही छाता और रेन कोट पहनकर निकले। दोपहर को बारिश थमी तो शहर के बाजरों में फिर से चहल-पहल बढ़ गई।
गुरुवार की रात से शुरु हुई बारिश शुक्रवार की दोपहर तक जारी रही। इससे ठंड काफी बढ़ गई। वहीं शहर की कई कालोनियों में नाले ओवरफ्लो होने से घरों में पानी घुस गया, जिसे लोगों ने बर्तनों में भरकर अपने-अपने घरों से बाहर निकाला।
शहर की जर्जर सड़कों पर बारिश से जलभराव और कीचड़ पसर गई। राधा रोड काफी समय से जर्जर हालत में है। इस पर जगह-जगह गहरे गडढे हो रखे हैं, इसके दोनों ओर के नाले ओवरफ्लो हैं। बारिश के बाद नाले का पानी सड़क पर आ गया। सड़क पर गहरे गडढों में जलभराव के कारण इधर से गुजरते समय कई बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो गए। यही हाल विकास नगर कालोनी का रहा।
इसमें बारिश से आगापुर रोड का नाला ओवरफ्लो हो गया, जिससे विकास नगर की कई गलियों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। शिव विहार कालोनी, न्यू शिव विहार कालोनी, रोशन बाग कालोनी की जर्जर सड़कों पर भी जलभराव और कीचड़ पसर गई।
साईं विहार कालोनी में भी नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे कुछ घरों में उलटा पानी घुसने लगा। इसी तरह राम-रहीम पुल के किनारे, पुराना रोडवेज, जौहर मार्ग पर कचहरी के सामने, शहर के मुहल्ला पंखे वालान, घेर बाज खां, घेर नज्जू खां, मुहल्ला पीला तालाब, पुराना गंज, तालाब मुल्ला ऐरम, पक्का बाग, पक्का पुल, पीपल वाली ज्यारत, घेर सरबदाल खां आदि मुहल्लों में भी सड़कों पर जलभराव हो गया।
इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। बारिश के कारण दोपहर तक बाजारों में भी भीड़ कम रही, दोपहर बाद बारिश रुकने पर बाजरों में जरूरी सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।