सड़कों से अतिकम्रण का सफाया कर जाम से दिलाएंगे निजात
रामपुर : सड़कों पर जाम का सबब बने अतिक्रमण से अब निजात मिलेगी। पुलिस सड़कों से अतिक्रमण
रामपुर : सड़कों पर जाम का सबब बने अतिक्रमण से अब निजात मिलेगी। पुलिस सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका की मदद से अभियान चला रही है। सड़क किनारे ट्रक आदि खड़े करने वाले चालकों को नोटिस दिए जाएंगे। इससे सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनेगी। पुलिस की इस कार्य योजना की जानकारी सीओ ट्रैफिक आशुतोष तिवारी ने दी। वह बुधवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में फोन पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने शिकायकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सड़कों पर जाम की समस्या का जल्द समाधान करा दिया जाएगा। अपराह्न दो बजे से तीन बजे तक चले प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासपुर और टांडा में लगने वाले जाम की सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। सवाल - बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम की समस्या है। यहां मुख्य बाजार से होकर हाईवे निकल रहा है। बाजार में चौराहे पर दिन भर जाम लगता है। इस समस्या का समाधान कराएं। पिटू शर्मा, अंशुल अग्रवाल बिलासपुर
जवाब - चौराहे पर जाम की समस्या से निजात के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। हमने वहां चार होमगार्ड की ड्यूटी लगाई हैं। इसके अलावा नगर पालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। सवाल - केमरी में रोड पर दोनों ओर ट्रक खड़े होने सो जाम की समस्या रहती है। इससे निजात दिलाएं। कमल कुमार, केमरी
जवाब - इस संबंध में केमरी नगर पंचायत से बात करेंगे। भारी वाहनों की पार्किंग के लिए सड़क से दूर जगह की तलाश कराई जाएगी, ताकि जाम न लगे। सवाल - टांडा में मुख्य मार्ग पर जाम की बहुत समस्या है। रोजान जाम लगता है। इससे परेशानी होती है। प्रीतम ¨सह कांबोज, जिला पंचायत सदस्य, डॉ. भूदेव सैनी, टांडा।
जवाब - हम सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं। इसकी शुरुआत टांडा से ही की है। चार दिन पहले टांडा में अतिक्रमण हटवाया गया। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए टांडा मार्ग पर 20 बैरियर भी लगाए गए हैं। नगर पालिका की मदद से और अधिक डिवाइडर लगाए जाएंगे, ताकि जाम की समस्या दूर हो सके। सवाल - बिलासपुर में बुधवार और शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। यह बाजार सड़क पर लगने से जाम की समस्या रहती है। बाजार के दिन पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि जाम न लग सके। लईक अहमद, बिलासपुर
जवाब - बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर बाईपास का निर्माण हो रहा है। इसके बाद जाम की दिक्कत खत्म हो जाएगी। जहां तक साप्ताहिक बाजार में पुलिस ड्यूटी की बात है तो वह अभी इसके लिए बिलासपुर कोतवाली के इंचार्ज से बात करेंगे। सवाल - बिलासपुर में सब्जी मंडी के सामने अतिक्रमण होने से जाम लगता है। स्कूल की बसें जाम में फंस जाती है, जिससे बच्चे देर से घर पहुंचते हैं। विशाल, पंजाबी कालोनी बिलासपुर।
जवाब - ट्रैफिक पुलिस जाम से निबटने को गंभीरता से प्रयास कर रही है। हमारे पास मैनपावर कम है। बावजूद इसके हमने कमी को पूरा करने के लिए 73 होमगार्ड लगाए हैं। 45 होमागार्डों को प्रशिक्षण देकर जाम वाले प्वाइंट पर तैनात किया है। बिलासपुर में भी हमने अपने होमगार्ड लगाए हैं। जहां तक स्कूल बसों के जाम में फंसने की बात है तो इस संबंध में वहां के स्कूल प्रबंधकों से बात की जाएगी। स्कूलों की छुट्टी के समय में थोड़ा अंतर कराएंगे, ताकि एक साथ छुट्टी होने पर जाम न लग सके। सवाल - टांडा में दिन भर जाम की समस्या रहती है। इससे स्थानीय लोगों और यहां से नैनीताल जाने वाले सैलानियों को दिक्कत होती है। आशीष वर्मा, टांडा।
जवाब - टांडा में जाम की समस्या के दो कारण है। पहला अतिक्रमण की अधिकता और दूसरा डिवाइडर की कमी। यातायात पुलिस इन दोनों ही समस्याओं को दूर करने पर ध्यान दे रही है। जल्द ही टांडा में जाम की दिक्कत खत्म हो जाएगी। सवाल - माठखेड़ा रोड पर दुकानों के सामने हर समय ई-रिक्शा खड़े होने से जाम लगता है। इस अवैध ई-रिक्शा स्टैंड को हटवाएं। देशबंधु गुप्ता, सभासद राजू तनेजा बिलासपुर।
जवाब - ई-रिक्शा स्टैंड को दुकानों के सामने से हटवाकर दूसरे स्थान पर कराएंगे। इसके लिए नगर पालिका से बात कर जगह की तलाश कराई जाएगी। सवाल - पुलिस कंट्रोल रूम के पास राधा सिनेमा चौराहे पर जाम की समस्या है। यहां ट्रक मैकेनिक की दुकानें हैं। दुकानों के सामने ट्रक खड़े करके मरम्मत की जाती है। इससे चौराहा पार करते समय ट्रकों की वजह से दूसरी ओर से आते हुए वाहन नजर नहीं आते और हादसे का खतरा बना रहता है। शोभित जोशी, रामनाथ कालोनी, रामपुर।
जवाब - सड़क पर वाहनों को खड़ा करने वालों के खिलाफ हम अभियान चला रहे हैं। इसी यातायात माह में चार हजार से अधिक चालान किए जा चुके हैं। 15 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। इस समस्या को भी हम खुद देखेंगे और ट्रक सड़क किनारे जहां-तहां खड़ा करने पर चालान किए जाएंगे। सवाल - जिला अस्पताल के गेट के बाहर सड़क पर ठेले वालों, होटल, ई-रिक्शा वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे यहां जाम लग जाता है। इमरान बिट्टू, पुराना गंज।
जवाब - यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका से संपर्क करेंगे।