प्रभातफेरी का जगह-जगह हुआ स्वागत
प्रभातफेरी का जगह-जगह हुआ स्वागत
जागरण संवाददाता, रामपुर : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका मार्ग में लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में संत भाई जी बाबा गुरुद्वारे से प्रभातफेरी निकाली गई, जो गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से होती हुई वापस गुरुद्वारे पर जाकर संपन्न हुई। प्रभातफेरी में रागी जत्थे शबद-कीर्तन और गुरुवाणी का गायन करते हुए चल रहे थे। इस दौरान सभी ने गुरु के जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्रभातफेरी का गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार पहुंचने पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गुरजीत सिंह आहूजा ने सरदार दर्शन सिंह खुराना, सेवा सिंह एवं सरदार महेंद्र सिंह गोल्डी को सिरोपा भेंट किया गया। इसके बाद प्रभातफेरी का गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचने पर गुरुद्वारे के प्रधान सरदार निर्मल सिंह ने स्वागत किया।
इस दौरान गुरुद्वारे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने कहा कि 20 अक्टूबर को सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से सुबह साढ़े आठ बजे खालसा मार्च निकाला जाएगा।
इस मौके पर गुरचरण सिंह आहूजा, ओंकार सिंह, हरीश अरोड़ा, महेंद्र सिंह गोल्डी, राधे श्याम अरोड़ा, महेंद्र कुमार, पपिदर सिंह, गुलशन कुमार अरोड़ा, धनवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, विदर पाल सिंह, अमर जीत सिंह, रविद्र सिंह, जसमीत सिंह, जोगिदर सिंह, रमेश पाल सिंह, इकबाल सिंह, गुरदेव सिंह, चरण मासी, रणजीत कौर, सुरजीत कौर, गुरमीत कौर, सचदेवा आदि मौजूद रहे।