Move to Jagran APP

पीआर 126 धान की खरीद पर प्रतिबंध के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 10:12 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 10:12 PM (IST)
पीआर 126 धान की खरीद पर प्रतिबंध के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
पीआर 126 धान की खरीद पर प्रतिबंध के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क पर प्रशासन द्वारा पीआर 126 धान की खरीद पर रोक लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रतिबंध को हटाने की मांग की है।

loksabha election banner

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि शासन और प्रशासन मनमानी पर आमादा हैं। पहले तो किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जाता है और जब वे फसल बो लेते हैं तो उसमें कमी निकाल कर फसल को खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इन हालातों में किसान पशोपेश की स्थिति में हैं। वे सरकार से पूछना चाहते हैं कि जो गेहूं, धान या गन्ना सरकार को चाहिए नहीं होता, उसका बीज क्यों उपलब्ध करवाया जाता है। वर्तमान में बहुत से किसानों ने यह ही धान लगाया हुआ है। अगर क्रय केंद्रों पर उसे नहीं खरीदा गया तो विवश होकर किसान आत्महत्या को विवश हो जाएंगे और उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

इस दौरान वाहिद खान, जगतार सिंह, शफीक अहमद, शाहिद मियां, रईस अहमद, अकरम खान, शरीफ अहमद, इसरार अली, रफीक खान, राजकुमार सिंह, रामनाथ, कुणाल सेठ व रामकुमार यादव आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.