सीएम के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाला भेजा जेल
फेसबुक पर प्रदेश के मुखिया के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपित का पुलिस ने शुक्रवार को चालान कर दिया। आरोपित मुकदमा दर्ज किए जाने के दिन से फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आरोपित के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। मेडिकल कराने के बाद आरोपित का पुलिस ने चालान कर दिया। मुहल्ला नसीराबाद निवासी मुनाजिर हुसैन मंसूरी ने कुछ दिन पूर्व फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। राष्ट्रीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष आदेश कुमार शंखधार और हिदू युवा वाहिनी के नगर महामंत्री अंकित कुमार जोशी ने कोतवाली में तहरीर दी थी।
मिलक, जासं : फेसबुक पर प्रदेश के मुखिया के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपित का पुलिस ने शुक्रवार को चालान कर दिया। आरोपित मुकदमा दर्ज किए जाने के दिन से फरार चल रहा था।
मुहल्ला नसीराबाद निवासी मुनाजिर हुसैन मंसूरी ने कुछ दिन पूर्व फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। राष्ट्रीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष आदेश कुमार शंखधार ने कोतवाली में आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की थीं, लेकिन आरोपित पुलिस पकड़ में नहीं आ रहा था। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित मुकदमा दर्ज किए जाने के दिन से फरार चल रहा था। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।