पुत्रवधु की हत्या में महिला का चालान
दहेज हत्यारोपित महिला का पुलिस ने शुक्रवार को चालान कर दिया। पुलिस ने सिहारी गांव निवासी मंदोदरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर अपनी पुत्रवधु की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप था। खाता नगरिया निवासी ओमप्रकाश राठौर ने डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी पुत्री सुषमा देवी का विवाह सिहारी गांव निवासी हरिशंकर से किया था। दो अक्टूबर को पति और ससुरालियों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर पति हरिशंकर सास मंदोदरी ननद रामवती और देवर राजू के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मिलक : दहेज हत्यारोपित महिला का पुलिस ने शुक्रवार को चालान कर दिया।
पुलिस ने सिहारी गांव निवासी मंदोदरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर अपनी पुत्रवधु की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप था। खाता नगरिया निवासी ओमप्रकाश राठौर ने डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी पुत्री सुषमा देवी का विवाह सिहारी गांव निवासी हरिशंकर से किया था। दो अक्टूबर को पति और ससुरालियों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर पति हरिशंकर, सास मंदोदरी, ननद रामवती और देवर राजू के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज किए जाने वाले दिन से सभी हत्यारोपित फरार चल रहे थे। गुरुवार को पुलिस ने हत्यारोपित पति को जेल भेजा था। शुक्रवार को आरोपित सास मंदोदरी को जेल भेज दिया।