दूसरी शादी करने पर पति गिरफ्तार
टांडा में पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरी शादी कर ली।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 11:23 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 11:23 PM (IST)
रामपुर, जेएनएन। टांडा में पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गांव खेड़ा गजरौला निवासी महिला बिलकीस जहां का कहना है कि उसका विवाह 11 वर्ष पूर्व गांव अलीनगर नूरपुर निवासी शमशेर अली से हुआ था। उसके तीन लड़के भी हैं। छह माह पूर्व उसके पति ने दूसरी लड़की से शादी कर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। अब वह अपने मायके में अपने तीन बच्चों के साथ परेशानी से गुजारा कर रही है। पीड़िता ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें