पुलिस ने दो गैंगस्टर के मकानों को किया सील
दोनों पर चोरीलूट डकैती आदि के डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 10:52 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 05:05 AM (IST)
टांडा : प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करते हुए उनके मकानों को सील कर दिया है। दोनों पर चोरी,लूट डकैती आदि के डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुहल्ला हाजीपुरा निवासी साजिद उर्फ कल्लन, व सगीर अहमद के खिलाफ लूट,चोरी, डकैती आदि के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन ने डीएम के आदेश पर दोनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर एक दिन पूर्व दोनों के मकानों पर नोटिस चस्पा किया था। 12 घंटे का समय पूरा होने पर बुधवार को दोनों के मकान सील कर दिए गए। इस दौरान नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा, कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट, कानूनगो बृजेश शर्मा, लेखपाल वीरू गौतम, एसएसआइ मदनपाल सिंह, एसआई सुरेश चंद आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें