पुलिस ने कब्जा करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
मिलक खानम जासं गांव माचियागढ़ के ग्रामीण वजीरचंद क्रपाल सिंह प्रेम सिंह गुरनाम सिंह कश्मीर
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 06:40 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 06:40 PM (IST)
मिलक खानम, जासं: गांव माचियागढ़ के ग्रामीण वजीरचंद, क्रपाल सिंह, प्रेम सिंह, गुरनाम सिंह, कश्मीर सिंह, जसपाल आदि ने एसओ पुष्पेन्द्र सिंह को तहरीर दी। आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंगों ने चकरोड को काटकर खेत जोत लिया है। वह रविवार को खेत में धान लगा रहा था। विरोध करने पर फौजदारी पर उतारु हो गया। कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। चकरोड की भूमि को खाली करा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें