Move to Jagran APP

मेंथा निर्यातक से 95 लाख की धोखाधड़ी के आरोपित को गुजरात से पकड़ लाई पुलिस

रामपुर शहर के मेंथा निर्यातक के साथ 95 लाख की धोखाधड़ी के आरोपित को सिविल लाइंस पुलिस गुजरात से गिरफ्तार करके यहां ले आई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 11:18 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 11:18 PM (IST)
मेंथा निर्यातक से 95 लाख की धोखाधड़ी के आरोपित को गुजरात से पकड़ लाई पुलिस
मेंथा निर्यातक से 95 लाख की धोखाधड़ी के आरोपित को गुजरात से पकड़ लाई पुलिस

रामपुर : शहर के मेंथा निर्यातक के साथ 95 लाख की धोखाधड़ी के आरोपित को सिविल लाइंस पुलिस गुजरात से गिरफ्तार करके यहां ले आई। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। धोखाधड़ी का यह मामला रोशन बाग इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित मेंथा फर्म अग्रवाल एक्सपोर्ट से जुड़ा है।

loksabha election banner

फर्म नीरज गुप्ता की है। वह मेंथोल क्रिस्टल की मैनुफैक्चरिग और सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब साल भर पहले गुजरात के शहर अहमदाबाद में जय इंटरप्राइज के नाम से फर्म चलाने वाले चिन्तन बरौत पुत्र कमलेश बरौत ने उनसे यहां आकर संपर्क किया था। जय इंटरप्राइजेज फर्म सैकेंड फ्लोर ए-12-22 गोकुल गैलेक्सी रेजीडेंसी एसपी रिग रोड के पास डास्टन सर्किल अहमदाबाद में है। उन्होंने माल खरीदने की बात कही। 13 जनवरी को पहले 1100 किलोग्राम मेंथोल क्रिस्टल खरीदा, जिसका भुगतान कर दिया। इसके बाद भरोसा जीतकर तीन हजार किलोग्राम माल खरीदा। इसमें भी पहले 10 लाख का भुगतान आरटीजीएस के जरिए कर दिया। बाकी रकम का पेमेंट करने के लिए चार चेक दिए। इनमें एक चेक 20 लाख, दूसरा 10 लाख, तीसरा 12.94 लाख और चौथा करीब 52 लाख रुपये का था। चेक जमा करने पर खाते में धनराशि न होने के कारण कैश नहीं हो सके। इस पर चितन कुमार से बात की तो उसने भुगतान करने से मना कर दिया। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो धमकाने लगा। तब उन्होंने थाने में तहरीर दी।

सिविल लाइंस पुलिस ने अहमदाबाद की फर्म के मालिक चितन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की जांच हल्के के दारोगा हारून खां को सौंपी गई। वह पिछले कई दिन से टीम के साथ गुजरात में डेरा डाले थे। वहां जांच पड़ताल कर आरोपित का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहां स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुरुवार को रामपुर आ गए। उन्होंने बताया कि आरोपित चिंतन बरौत निवासी ग्राम चराडा थाना माडसा जनपद गांधीनगर गुजरात का रहने वाला है। वह वर्तमान में पुलिस से बचने के लिए अहमदाबाद के निकोल थाना क्षेत्र में कानवा होस्पिटल के पास कोमल फ्लैट्स ए-ब्लाक प्रथम मंजिल पर रह रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.