गलियों में भरा पानी, आने-जाने में हो रही परेशानी
रामपुर विकास नगर कालोनी में जल निकासी का पुख्ता इंतजाम नहीं है। नाली टूटी हुई जिसका
रामपुर : विकास नगर कालोनी में जल निकासी का पुख्ता इंतजाम नहीं है। नाली टूटी हुई, जिसका पानी लोगों के घरों के आगे सड़क पर भरा हुआ है। इसके अलावा इस गली से गुजरने वाले राहगीरों को गंदे पानी से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने शीघ्र समस्या दूर कराने की मांग की है।
कालोनी के लोगों का कहना है कि उमा स्वीट वाली गली की नाली का पानी आगापुर रोड स्थित नाले में जाता है। सड़क और नालियां नीची होने के कारण गली के पानी की ठीक से निकासी नहीं हो पाती। इसके साथ ही गली की नाली भी टूट गई है। इस कारण सड़क पर नाली का गंदा पानी भरा रहता है। इससे आसपास के घर के लोगों को बाहर आने-जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। जलभराव से गुजरते समय कई लोग गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या दूर नहीं हो सकी है। लोगों ने शीघ्र समस्या दूर कराने की मांग की है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा.विवेकानंद ने बताया कि विकास नगर कालोनी में जलभराव की समस्या शीघ्र दूर कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। विकास नगर कालोनी में उमा स्वीट वाली गली में सड़क पर हर समय नाली का गंदा पानी भरा रहता है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। समस्या दूर कराएं।
पूजा। कालोनी में गंदे पानी से गुजरते समय अब तक कई लोग इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को इधर से गुजरने में काफी परेशानी होती है।
प्रियांग। सड़क पर हर समय नाली का गंदा पानी भरा रहता है। इससे गुजरने के लिए पानी में ईंट रखी हैं। इनसे होकर गुजरते समय बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है।
मिथलेश। गली में काफी समय से गंदा पानी भरा हुआ है। बारिश में तो इधर से निकलने में काफी परेशानी होती है। बच्चे, और बुजुर्ग अक्सर गिर जाते हैं। समस्या दूर कराएं।
महेंद्र पाल।