पराली जलाने में दो लोगों पर पांच हजार का जुर्माना
बिलासपुर गांव नवाबगंज में पराली जलाने मामले में राजस्व विभाग द्वारा दोनों को नोटिस जारी कर
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 10:35 PM (IST)
बिलासपुर : गांव नवाबगंज में पराली जलाने मामले में राजस्व विभाग द्वारा दोनों को नोटिस जारी कर उन पर ढाई-ढाई हजार रुपये का अर्थदंड डाला है। शनिवार की रात राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन को सूचना मिली कि गांव नवाबगंज में किसानों द्वारा खेतों में पराली जा रही है। सूचना पाकर राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मामला ठीक मिलने पर राजस्व विभाग द्वारा दोनों किसानों को नोटिस जारी कर दिए हैं। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक श्रीकांत त्रिपाठी एवं रजिन्दर कौर समेत दोनों किसानों पर 2500-2500 रुपये का अर्थदंड डाला है। पराली जलाने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें