गरीबों की समस्याएं दूर कराने को कलेक्ट्रेट में करेंगे प्रदर्शन
फोटो - 12 जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की शुक्रवार को डूंगरपुर के आसरा आवास के पार्क में पंचायत हुई, जिसमें किसानों, गरीबों, मजदूरों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं।
रामपुर : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की शुक्रवार को आसरा आवास कालोनी डूंगरपुर के पार्क में पंचायत हुई, जिसमें किसानों, गरीबों, मजदूरों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं।
राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद एहसान ने कहा कि आसरा आवास में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। अधिकांश आवासों में बाहुबलियों के कब्जे हैं, जो गरीब लोगों से किराया वसूल रहे हैं। गरीबों को आवास नहीं दिए गए हैं। जो आवास बंद पड़े हैं उन पर भी दबंग व चौकीदार का कब्जा है। ये गलत लोगों को आवास दे रहे हैं। कालोनी में सफाई कर्मी नहीं आते, चौकीदार अपनी डयूटी नहीं कर रहा। कालोनी में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं। इस संबंध में एसपी से मिलकर शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाएगी। आसरा आवास में रहने वाले लोगों का उत्पीड़न किसी भी विभाग के द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए आंदोलन करना पड़ा तो इसके लिए भी तैयार हैं। इसके अलावा राशन वितरण व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त है। किसानों, गरीबों, मजदूरों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपेंगे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नजरना बेगम ने आसरा आवास में महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बब्लू, संजोर अली, शाकिर पाशा, फिरोज खां, मनोज लोधी, प्रेमपाल लोधी, अरशद इस्लाम, नफीस, अहमद जान, नूर अहमद, आजम खां, सईदा बेगम, हसीना बेगम, अच्छन, शमा परवीन आदि मौजूद रहे।