सगाई के दिन तेजाब पीकर युवती ने दी जान
टांडा : प्यार में युवती ने जान दे दी। उसकी पसंद के लड़के के बजाय परिजनों ने दूसरी जगह रि
टांडा : प्यार में युवती ने जान दे दी। उसकी पसंद के लड़के के बजाय परिजनों ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। सगाई के लिए लड़के वाले भी आ गए, लेकिन इससे पहले ही उसने तेजाब पी लिया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना क्षेत्र के गांव तार का मझरा की है। टांडा थाना क्षेत्र की घटना, पड़ोस में रहने वाले युवक से करती थी प्रेम
गांव की शिवानी मुरादाबाद में केजीके कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा थी। घर के सामने रहने वाले युवक से कई साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक इंटर पास था। उनके प्यार की चर्चा पूरे गांव में थी। युवती के परिजनों को उनके प्यार से एतराज था। उन्होंने युवती को काफी समझाया। जब वह नहीं मानी तो उसके कॉलेज जाने पर रोक लगा दी। परिजन उसके लिए बेहतर लड़के की तलाश करने लगे। उनकी तलाश मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा अंतर्गत ग्राम रतुआ खेड़ा में पूरी हुई। यहां रहने वाले एक युवक से बेटी का रिश्ता तय कर दिया। गुरुवार को दोनों की सगाई होनी थी। अपने प्यार से दूर होना युवती को मंजूर नहीं था। उसने बुधवार शाम ही तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन घबरा गए। युवती से तबीयत खराब होने की जानकारी करने लगे। काफी देर बाद युवती ने उन्हें तेजाब पीने की बात बताई, जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वे आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजन मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार सुबह 10 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दिया था रिश्ता परिजन शव लेकर घर आ गए। तब तक सगाई करने वाले भी उनके घर पहुंच गए थे। युवती की दो बहनें और एक छोटा भाई है। युवती की मौत पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लग गई। परिजनों ने लोगों को बताया कि युवती का गेहूं कटाई को लेकर छोटे भाई से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर युवती ने तेजाब पी लिया, जबकि गांव के कई लोगों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर जान दी है।