संविधान की दुश्मन है सरकार
रामपुर बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी शीशपाल ने कहा कि सरकार का ध्यान देश के विकास पर नहीं बल्कि संविधान को समाप्त करने में लगा है। वह जिलाध्यक्ष अजय सागर के आवास पर उनकी ही अध्यक्षता में की गई बैठक में बोल रहे थे। कहा कि इस सरकार में केवल उद्योगपतियों के लिए ही काम किया गया। गरीबों असहायों और दलितों को इस सरकार ने किनारे पर रखा। चुनाव से पहले किए गए सारे वादे खोखले सिद्ध हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बूथ कमेटियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गठबंधन को पूरी ताकत से चुनाव लड़ाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह सागर महेंद्र कश्यप सुरेंद्र पाल सिंह गंगवार हवीबुल रहमान शहाब खां प्रमोद निरंकारी राजेश सैनी व सरोज राम सागर आदि उपस्थित रहे।
रामपुर : बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी शीशपाल ने कहा कि सरकार का ध्यान देश के विकास पर नहीं, बल्कि संविधान को समाप्त करने में लगा है। वह जिलाध्यक्ष अजय सागर के आवास पर उनकी ही अध्यक्षता में की गई बैठक में बोल रहे थे। कहा कि इस सरकार में केवल उद्योगपतियों के लिए ही काम किया गया। गरीबों, असहायों और दलितों को इस सरकार ने किनारे पर रखा। चुनाव से पहले किए गए सारे वादे खोखले सिद्ध हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बूथ कमेटियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गठबंधन को पूरी ताकत से चुनाव लड़ाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह सागर, महेंद्र कश्यप, सुरेंद्र पाल सिंह गंगवार, हवीबुल रहमान, शहाब खां, प्रमोद निरंकारी, राजेश सैनी व सरोज राम सागर आदि उपस्थित रहे। जासं