अधिकारियों की कमी से जूझ रही नगर पालिका
पालिकाध्यक्ष फातिमा अजहर ने लगाया भाजपा शासन में अफसरों की तैनाती न करने का आरोप जागरण संवाददाता,
पालिकाध्यक्ष फातिमा अजहर ने लगाया भाजपा शासन में अफसरों की तैनाती न करने का आरोप
जागरण संवाददाता, रामपुर : पालिकाध्यक्ष फातिमा अजहर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार आई है तब से नगर पालिका रामपुर में अधिकारियों का टोटा है। अधिशासी अधिकारी से लेकर अन्य कई अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं मगर अभी तक तैनाती नहीं की गई है।
इस संबंध में शासन, प्रशासन को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं मगर सरकार के द्वारा पालिका में अधिकारियों की कमी को पूरा कराए जाने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
नगर पालिका में अफसरों की कमी के कारण जनहित के कराए जाने वाले सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इनमें बरसात से पूर्व शहर के सभी नालों की सफाई कराई जानी चाहिए थी, जो नहीं हो सकी। इससे बरसात में सड़कों पर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ेगा। नीचे इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर सकता है। इसके अलावा शहर में शुद्ध पेयजलापूर्ति की व्यवस्था कराना, लोगों को रात में आने-जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पथ प्रकाश व्यवस्था आदि काम नहीं हो पा रहे। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित एवं विकास के लिए चलाई जाने वाली सारी योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हैं। कहा कि भाजपा की सरकार जनता को अच्छे दिनों का ख्वाब दिखाकर उनसे अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई है। क्या यही अच्छे दिन हैं कि प्रदेश के ऐतिहासिक शहर रामपुर की जनता प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के बाद से तमाम जनहित एवं विकास के कार्यों से महरूम हो गई है। पिछली सरकार में आजम खां ने बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास कराया और आज उन्हीं के शहर से प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिल्कुल मुंह मोड़ लिया है। ऐसा करके प्रदेश की सरकार यहां की जनता से किस बात का बदला ले रही है। यदि सरकार का रामपुर की जनता के साथ ऐसा ही रवैया रहा तो नगर की जनता को साथ लेकर जनहित में आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश में रामपुर नगर पालिका 17वें स्थान पर रामपुर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में रामपुर नगर पालिका ने प्रदेश में सबसे स्वच्छ शहर में 17वां स्थान प्राप्त किया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य नोडल अधिकारी सुरजीत ¨सह व डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर आदित्य भारती के निर्देशन व देखरेख में हुआ था, जिसमें नोडल स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी तेजपाल ¨सह वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजय कुमार, हेमेंद्र ¨सह व इंद्रपाल द्वारा सहयोग किया गया था। समय-समय पर पालिकाध्यक्ष और ईओ के द्वारा भी शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए थे।
चीफ सेनेट्री फूड इंस्पेक्टर तेजपाल ¨सह वर्मा ने कहा कि यह सभी की मेहनत का नतीजा है। हमारी टीम द्वारा किए गए परिश्रम और क्षेत्र के लोगों में सफाई के प्रति बढ़ी जागरूकता से ही हम इस स्थान तक पहुंच पाए हैं। सभी बधाई के पात्र हैं, इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा।