Move to Jagran APP

रामपुर में प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

ददाता, रामपुर : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्रधान पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रधानपति की हत्या से गांव में तनाव की स्थिति है। घटना रोशनबाग अहमदनगर जागीर गांव की है। रात करीब पौने आठ गांव के प्रधानपति सहादत अली का कुछ लोगों से विवा

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:56 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 10:56 PM (IST)
रामपुर में प्रधान पति की गोली मारकर हत्या
रामपुर में प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

रामपुर : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्रधान पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि भाई घायल हो गया। प्रधानपति की हत्या से गांव में तनाव की स्थिति है। घटना रोशनबाग अहमदनगर जागीर गांव की है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। अहमदनगर गांव में रात करीब पौने आठ बजे प्रधानपति सहादत अली का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने तमंचों से फाय¨रग कर दी। इस दौरान प्रधानपति के सीने में गोली लग गई और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। गोली लगने से उनका भाई सलीम भी घायल हो गया। फाय¨रग से गांव में दहशत फैल गई। आवाज सुनकर तमाम लोग जमा हो गए और हमलावरों को दौड़ा लिया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। उनके परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्रधानपति को मृत घोषित कर दिया। प्रधान पति की हत्या की सूचना मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों का जमघट लग गया। ग्रामीणों ने हंगामा किया। अस्पताल में अफरातफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा समेत पुलिस भारी पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंच गया। गांव में भी अहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी मिली है कि सलीम का पांच दिन पहले गांव के झांझन ¨सह यादव से विवाद हो गया था। तब अन्य लोगों ने बीच में पड़कर मामला निबटा दिया था। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। चुनावी रंजिश में गई जान हत्या के पीछे चुनावी रंजिश भी बताई जा रही है। दरअसल, यह गांव करीब दो दशक से न तो नगर पालिका में शामिल था और न ही जिला पंचायत में। यहां न तो सभासद चुना जाता था और न ही प्रधान। पिछले प्रधानी के चुनाव में शासन ने इसे जिला पंचायत में शामिल कर लिया था। तब 20 साल बाद यहां प्रधानी का चुनाव हुआ, जिसमें सहादत अली की पत्नी चुनाव जीती थीं। झांझन ¨सह भी चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गया था। मृतक प्रधानपति सहादत अली भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के प्रदेश प्रवक्ता भी थे। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनीफ वारसी ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। भास्कर ¨सह

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.