विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rampur News: छह साल की बच्ची से दरिंदगी; झूला झूल रही मासूम को हैवान ने बनाया शिकार, बेहोश छोड़कर भाग गया आरोपित

Published: Tue, 12 Mar 2024 11:38 AM (IST)

Rampur News छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपित बच्ची को बेहोश छोड़कर फरार हो गया। होश में ...और पढ़ें

Rampur News: पटवाई में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
Rampur News: पटवाई में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

HighLights

  1. पटवाई में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
  2. बच्ची को दस रुपये का दिया लालच

जागरण संवाददाता, रामपुर। जिले के पटवाई थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की छह साल की बेटी गांव में खेल रही थी। गांव के राजपाल ने झूला डाल रखा था। बच्ची वहां झूला झूलने चली गई। आरोप है कि राजपाल उसे 10 रुपये का लालच देकर सामुदायिक शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। होश आने पर बच्ची चीखती हुई भागी और घर जाकर स्वजन को जानकारी दी।

Read Also: आधी रात अपने प्रेमी के साथ बिस्तर पर थी पत्नी, घर में अचानक आया पति...बेडरूम का सीन देख उड़ गए होश; फिर जो हुआ...

पटवाई थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष अनुसूचित जाति से है। प्राथमिकी दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में की गई है।