शरारती तत्वों ने निर्माणाधीन पंचायत घर का शिलान्यास पट तोड़ा
शरारती तत्वों ने निर्माणाधीन पंचायत घर का शिलान्यास पट तोड़ दिया। इसका शिलान्यास उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने किया था। मामला सिविल लाइंस थाना लाइंस थानाक्षेत्र के बढ़पुरा शर्की गांव का है।
रामपुर : शरारती तत्वों ने निर्माणाधीन पंचायत घर का शिलान्यास पट तोड़ दिया। इसका शिलान्यास उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने किया था। मामला सिविल लाइंस थाना लाइंस थानाक्षेत्र के बढ़पुरा शर्की गांव का है। गांव में पंचायत घर का निर्माण कराया जा रहा है। इसका शिलान्यास पिछले दिनों हुआ था। शिलान्यास पट पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल का नाम अंकित था। दीपावली की रात गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने शिलान्यास पट तोड़ दिया। ग्राम प्रधान पति पातीराम लोधी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दे दी है। उनका कहना है कि इससे उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष का अपमान हुआ है। सरकारी धन का भी नुकसान हुआ है।
उन्होंने मुकदमा दर्ज कराकर पट तोड़ने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मामला उनका संज्ञान में नहीं है। यदि घटना हुई है और तहरीर आई है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रामपुर : मानसिक रूप से अस्वस्थ 50 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के मानपुर पट्टी गांव के राम सिंह थे। रविवार को उन्होंने फांसी लगा ली। स्वजनों ने देखा तो उन्हें रामपुर जिला अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें म़ृत घोषित कर दिया। अस्पताल के स्टाफ ने मामले की जानकारी अस्पताल चौकी प्रभारी बिट्टो को दे दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि स्वजनों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से मानसिक तनाव में था। वह पहले भी कई बार अपनी जान लेने की कोशिश कर चुका था।