भाजपा के राज में प्रदेश में का कानून व्यवस्था चौपट
वह बुधवार को हरिनगर कॉलोनी में कार्यालय पर बैठक में बोल रहे थे।
बिलासपुर, जासं : जन सेवा सहायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। जिसके चलते बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। वह बुधवार को हरिनगर कॉलोनी में कार्यालय पर बैठक में बोल रहे थे। कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। लूट, चोरी, डकैती, हत्याओं आदि घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। यह सब प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है। आगे कहा कि सरकार को गरीबों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की चिता है।
इस दौरान उन्होंने दिनेश कुमार प्रजापति को जिलाध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा। जिसके बाद शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रजापति आरके दक्ष, रोहन राजपूत, सुनील कुमार जैन, विशाल शर्मा, वीर सिंह, मोहम्मद शारिक, वत्सल सैनी, फरमूद, सरफराज, प्रताप सिंह, शैजी, मनोज कुमार व मोर सिंह आदि रहे।