Move to Jagran APP

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज

शहर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर खिचड़ी भोज कराया गया। इस दौरान गरीबों को गर्म कपड़े आदि दान में दिए। कुछ लोगों ने गऊशाला में जाकर गाय को चारा आदि खिलाकर गोसेवा की। भी दिया गया। कृष्णा विहार कालोनी में पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ब्राह्मण खिचड़ी भोज एवं सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया। इससे पूर्व शिव¨लग का रुद्राभिषेक कर ब्राह्मण सत्कार किया गया। पंडित नवनीत शर्मा ने विधि-विधान से मकर संक्रांति पूजन कराया। हर साल की तरह इस बार भी काफी संख्या में साधु कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भजन-कीर्तन कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 08:40 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 08:40 PM (IST)
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज

जागरण संवाददाता, रामपुर : शहर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर खिचड़ी भोज कराया गया। इस दौरान गरीबों को गर्म कपड़े आदि दान में दिए। कुछ लोगों ने गऊशाला में जाकर गाय को चारा आदि खिलाकर गोसेवा की। भी दिया गया।

loksabha election banner

कृष्णा विहार कालोनी में पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ब्राह्मण खिचड़ी भोज एवं सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया। इससे पूर्व शिव¨लग का रुद्राभिषेक कर ब्राह्मण सत्कार किया गया। पंडित नवनीत शर्मा ने विधि-विधान से मकर संक्रांति पूजन कराया। हर साल की तरह इस बार भी काफी संख्या में साधु कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भजन-कीर्तन कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर सभी को कुछ न कुछ दान, पुण्य करना चाहिए। इस पर्व पर खिचड़ी का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ करने के उपरांत खिचड़ी का दान, कपड़ों का दान, मिठाई, गजक, आदि का दान हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार करना चाहिए। मनुष्य की सेवा करना ईश्वर की सेवा करने के बराबर है। इस मौके पर सत्यपाल ¨सह सैनी, बुद्धसेन लोधी, वीर ¨सह यादव, सुभाष सक्सेना, पुनीत अग्रवाल, हब्बे भाई, दिनेश कश्यप, डॉ.अनिल सक्सेना, विनोद ¨सह, सियाराम, रामौतार लोधी, आकाश सक्सेना, विकास सक्सेना, अमर सक्सेना, अनव सक्सेना, आन्या सक्सेना आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर रामवीर ¨सह के द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में राजा-रानी धर्मशाला में खिचड़ी भोज कराया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने किया। उन्होंने मंकर संक्रांति के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राकेश ¨सह, ठाकुर रामवीर ¨सह आदि मौजूद रहे।

उधर वैश्य समाज महिला की ओर से मकर संक्रांति पर वृद्धाश्रम में खिचड़ी भोज कराया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल ने कहा कि 17 जनवरी को मलिन बस्ती में एक बजे से बच्चों को कपड़े, बिस्कुट, टॉफी आदि वितरित की जाएंगी। इस मौके पर नगराध्यक्ष पारुल अग्रवाल, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, मीना अ‌र्ग्रवाल, प्रीति गुप्ता, शिवांगी अ‌र्ग्रवाल, नीलम अग्रवाल, रिचा गर्ग, स्मिता गुप्ता, सोनिका गुप्ता, संगीता खंडेलवाल, अंजना गुप्ता आदि मौजूद रहे।

¨हदू राष्ट्र नव निर्माण सेना की ओर से मकर संक्रांति पर विष्णु विहार कालोनी स्थित शिव मंदिर में खिचड़ी भोज कराया गया। इस मौके पर पंडित मनोज कुमार शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, कृष्ण अवतार, सुभाष पाठक अर¨वद शर्मा, राजीव शर्मा, अंकित शर्मा, रामगोपाल, जागन ¨सह, मोहित, अर¨वद, ओमपाल शर्मा, ऐश्वर्या शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा, ¨रकू शर्मा, पल¨वदर ¨सह आदि मौजूद रहे। मकर संक्रांति पर गोशाला में हुए कार्यक्रम रामपुर : कोसी मंदिर रोड स्थित श्री सनातन धर्म गोशाला में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सुबह हवन हुआ। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

श्री सनातन धर्म गोशाला गो सदन समिति की ओर से मकर संक्रांति पर सुबह विश्व कल्याण की भावना के साथ यज्ञ किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने गायों को खिचड़ी, चारा, मिठाई आदि खिलाकर सेवा की। इस दौरान खिचड़ी भोज हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए। इनमें कुर्सी दौड़, लेडीज फन गेम, फैंसी ड्रेस, नृत्य प्रतियोगिता, एक मिनट प्रतियोगिता, हाऊजी, सरप्राइज गेम आदि हुए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ.राजीव अग्रवाल, गिरीराज सरन अग्रवाल, धनंजय पाठक, विवेक ¨सघल, ईश्वर सरन अ‌र्ग्रवाल, शैलेंद्र कुमार शर्मा, राजेश ¨सघल, जुगेश अरोरा कुक्कू, अनुज सक्सेना, सोनी ताऊ आदि मौजूद रहे। मकर संक्रांति पर 40 ने किया रक्तदान रामपुर : मदद एक आस संस्था की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सिविल लाइंस कोतवाली के सामने शिविर लगाकर खिचड़ी भोज कराया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार ¨सह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के मौके पर दान देने की प्रथा है। कहा रक्तदान से बढ़कर और क्या दान हो सकता है। संस्था के अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने बताया कि शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें 12 महिलाएं शामिल थीं। जिला अस्पताल मुरादाबाद से आए डॉ.राजेंद्र ¨सह सैनी एवं पीआरओ मोहम्मद नाजिम ने अपनी टीम के साथ रक्तदान लिया। इसके बाद रक्तदान करने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर राजेश कुमार, सिविल लाइंस थाना प्रभारी सुधीर कुमार, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी डॉ.शहजाद ने इस कार्य की सरहाना की। इस मौके पर प्रबंधक विभोर अग्रवाल, राजा गुप्ता, विप्लव त्रिगुनायत, दया पाण्डेय, प्रीति सोनी, प्रज्ञा गुप्ता, आकाश गर्ग, आयुष शर्मा, नीरज मिश्रा, अमित यादव, भारती, रेखा बांगा, अनुष्का अग्रवाल, सुधा शर्मा, भावना रस्तोगी, ईशा गुप्ता, स्वाति शर्मा, वर्षा शर्मा, अंकित रस्तोगी, आदित्य वर्मा, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.