ग्रीन फील्ड में नन्हें-मुन्नों ने मचाया धमाल
ग्रीन फील्ड में नन्हें-मुन्नों ने मचाया धमाल
जागरण संवाददाता, रामपुर : ग्रीन फील्ड इंटरनेशल स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्नों ने जमकर धमाल मचाया। दर्शकों ने भी खूब वाहवाही की। तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। शाहबाद रोड पर स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में रविवार शाम वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एलकेजी, यूकेजी और पहली क्लास के बच्चों ने शानदार डांस किया। एलकेजी के बच्चों ने दादा-दादी पर आधारित गाने पर नृत्य पेशकर दर्शकों का मनमोह लिया। बच्चे मंच पर डांस कर रहे थे, जबकि उनके पीछे लगी बड़ी स्क्रीन पर दादा-दादी के साथ बच्चे मौज मस्ती करते नजर आ रहे थे। बच्चों ने प्यारे दादा जी हैं सबसे अनमोल, कितने मीठे उनके अनुभव के कुछ बोल। घर की वे रौनक हैं, क्या मैं करूं उनका गुणगान। सबसे चहीते, हैं रिश्तों की शान। बच्चों ने जब इस गाने पर नृत्य किया तो पंडाल में बैठे दादा-दादी गदगद हो गए और खड़े होकर तालियां बजाने लगे। इस गाने पर मायशा, अलीशा, आयजा, खतीजा, तनिष्का, शुभांगी, महविस, अब्दुल अम्माद, अय्यान, अदीब, अक्षय आदि बच्चों ने पेश किया। इसी तरह बच्चों ने पंजाबी गाने पर शानदार भांगड़ा किया। गांव की खुशहाली पर भी जमकर थिरके। सूरज, चंदा जाए रे, चंदा उगता जाए रे, गाने पर बच्चों ने नृत्य किया तो खूब तालियां बजीं। नर्सरी के बच्चों जहब परवेज, आयशा, अरीबा और उजैफा ने भी शानदार नृत्य पेश किया। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक उजैर शम्सी और जुबैर शम्सी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।