फ्रेंड्स कालोनी में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
रामपुर फ्रेंड्स कालोनी में पुराने रोडवेज के पीछे वाली गली में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।
रामपुर : फ्रेंड्स कालोनी में पुराने रोडवेज के पीछे वाली गली में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नाले की सफाई के डेढ़ माह बाद भी स्लैब को अभी तक ढका नहीं गया है। इससे अक्सर लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। वहीं सड़क पूरी तरह से उधड़ चुकी है। लोगों ने समस्या दूर कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि फ्रेंड्स कालोनी में पुराने रोडवेज के पीछे वाली गली में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। यहां पर नियमित सफाई नहीं होती है। कई स्थानों पर काफी समय से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिन्हें अभी तक नहीं हटवाया गया है। लगभग डेढ़ माह पहले पुराने रोडवेज के पीछे बने नाले की सफाई की गई थी। नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा उस समय नाले पर पड़ा बड़ा स्लैब नाले के बराबर में पलट दिया था, जिसे अभी तक नाले पर नहीं रखा गया है। ऐसे में सड़क पर निकलने का रास्ता काफी तंग रह गया है। रात के अंधेरे और कोहरे में कई बार लोग खुले नाले के कारण हादसे का शिकार हो जाते हैं। वहीं सड़क पर निकलने का रास्ता भी काफी तंग हो गया है। इस गली की सड़क की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। बारिश में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को इधर से गुजरने में काफी दिक्कत होती है। लोगों ने शीघ्र समस्या दूर कराने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंदू शेखर मिश्रा ने बताया कि नाले पर स्लैब डलवाकर अन्य समस्याएं भी दूर कराई जाएंगी। पुराने रोडवेज के पीछे नाले पर पड़ा स्लैब लगभग डेढ़ माह पहले पालिका द्वारा नाले की सफाई के दौरान पलट दिया गया था। इसे अभी तक ढका नहीं गया है। इससे दिक्कत होती है।
शाहिद। फ्रेंड्स कालोनी में पुराने रोडवेज के पीछे वाली गली में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। यहां पर नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
नवेद। रोडवेज के पीछे वाले गली में नाले की सफाई के बाद स्लैब को ढका नहीं गया है। इससे खुले नाले के कारण अक्सर रात और कोहरे में हादसे होते रहते हैं। स्लैब ढकवाया जाए।
अफजाल। नाले की सफाई के बाद स्लैब के ढके न जाने के कारण रास्ता काफी तंग हो गया है। इससे इधर से गुजरने में राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। स्लैब से नाले को ढकवाया जाए।
आनिश। रोडवेज के पीछे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसे हटवाने की कई बार मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक कूड़े को हटवाया नहीं गया है। शीघ्र कूड़ा हटवाया जाए।
कैफ। नगर पालिका ने नाले की सफाई के लिए इस पर पड़े स्लेब को पलट दिया था। डेढ़ माह से अधिक समय बीत गया है। कई बार ढकवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक नहीं ढका।
बाबू राम।