Move to Jagran APP

टिकैत घाट से राजघाट तक जलाएंगे क्रांति की मशाल : हसीब

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन की शनिवार को कार्यालय पर समीक्षा बैठक हुइ

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 10:43 PM (IST)
टिकैत घाट से राजघाट तक जलाएंगे क्रांति की मशाल : हसीब
टिकैत घाट से राजघाट तक जलाएंगे क्रांति की मशाल : हसीब

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन की शनिवार को कार्यालय पर समीक्षा बैठक हुई। इसमें किसान क्रांति रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि किसान क्रांति रैली 23 सितंबर को टिकैत घाट हरिद्वार (उत्तराखंड) में होगी। इसमें शामिल होने के लिए जनपद से भी किसान जाएंगे। इसलिए सभी 22 सितंबर की दोपहर तक जिला कार्यालय पर एकत्र हों। इसके बाद दोपहर एक बजे से जिला कार्यालय से सभी किसान जुलूस की शक्ल में कचहरी, गांधी समाधि, बाब-ए-हयात से होते हुए हाईवे पर पहुंचेंगे। यहां से सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली से हरिद्वार को कूच करेंगे। हरिद्वार से 23 सितंबर को दिल्ली के राजघाट तक पदयात्रा निकाली जाएगी, जो दो अक्टूबर को पहुंचेगी। इसमें देशभर के किसान शामिल होंगे। टिकैत घाट से राजघाट तक क्रांति की मशाल जलाने के लिए जनपद से भी तीन हजार किसानों के चलने की रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गईं।

इस मौके पर प्रदेश सचिव दरयाब ¨सह, अजीत ¨सह चौधरी, आदेश शंखधार, पूरन लाल गंगवार, खुशीराम यादव, रंजीत ¨सह, ठाकुर अजीत ¨सह, मुजीब कमाल, संजीव बालियान, राशिद चौधरी, साबिर अली, विनोद यादव, हरपाल ¨सह, शिव कुमार गुप्ता, नल ¨सह यादव, मोहम्मद तालिब, छिद्दा प्रधान, हसीन अहमद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.