Move to Jagran APP

प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार

प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 10:51 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:06 AM (IST)
प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार
प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार

जागरण संवाददाता, रामपुर : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार सजा। रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। दोपहर में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

loksabha election banner

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। सभी ने बारी-बारी से दरबार में माथा टेककर सुख-शांति की कामना की। सुबह चार बजे श्री सुखमनी साहिब, नितनेम साहिब, सहज पाठ हुआ सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति के उपरांत कीर्तन दरबार सजा। इसमें अमृतसर से आए रागी जत्थे, गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा के नाम सिमरन जत्था, लुधियाना से आए भाई बालेशवर सिंह एवं भाई हरविदर सिंह के जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरुवाणी एवं गुरु नानक देव जी महाराज के उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया। दोपहर में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दर्शन सिंह खुराना ने सभी को गुरुनानक देव जी महाराज के जीवन के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। संत भाई जी बाबा अस्पताल में आईसीयू वार्ड बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान प्रबंधक कमेटी की ओर से जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सत्यजीत, थाना सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक राधे श्याम, व्यापार मंडल के शैलेंद्र शर्मा, संदीप सोनी, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ चावला, रेडिको खेतान के इंद्रपाल सिंह, डॉ.आरिफ सिद्दीकी, भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता एवं विभिन्न गुरुद्वारों की प्रबंधक कमेटी एवं अन्य संस्थाओं से आए पदाधिकारियों को सिरोपा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सरदार दर्शन सिंह खुराना, गुरु चरण सिंह आहूजा, ओंकार सिंह, त्रिलोचन सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह गोल्डी, हरीश अरोड़ा, राधेश्याम अरोड़ा, पपेंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह दारा, रविदर सिंह टोनी, धनवंत सिंह, अमरजीत सिंह, हरमिदर अरोड़ा, जसमीत सिंह विकी, जसप्रीत सिंह, आशु, हरजीत सिंह बॉबी, गुरदेव सिंह, विदरपाल सिंह खुराना, सतपाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, महेंद्र सिंह, गुरिदर सिंह, तनप्रीत सिंह, बनमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, राजेंद्र पाल सरदार निर्मल सिंह, सरदार गुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह अहूजा, सरदार मान साहिब सिंह आदि मौजूद रहे। श्री गुरुनानक देव जी के जन्मोत्सव मंदिर में जलाए दीये रामपुर : श्री गुरुनानक देव जी महाराज के जन्मोत्सव पर श्रीत्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ में 108 दीप जलाए गए, जिससे मंदिर रोशनी से जगमगा उठा।

सुबह के समय कार्तिक गंगा स्नान के अवसर पर यज्ञ हुआ, जिसमें विश्व कल्याण की भावना के साथ लोगों ने आहुतियां दीं। इस दौरान गरीबों को कपड़े भी वितरित किए गए।

आचार्य वासंतेय ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अलावा आज श्री गुरु नानक देव जी की जयंती भी है। इस दिन मंदिर में शाम को 108 दीये जलाए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्तिक मास का कीर्तन सदैव सुख और शांति प्रदान करता है। सनातन धर्म में आज के ही दिन पांडवों को महापुरुष भीष्म ने दिव्य संदेश प्रदान किया और राज सत्ता चलाने के लिए धर्म राज युद्धिष्ठर को राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक सूत्रों का ज्ञान दिया। गंगा की धाराएं चित की सभी अपवित्रता को स्वच्छ निर्मल कर देती है। आज खिचड़ी खाने का विशेष विधान है, जो दूसरों को खिचड़ी खिलाता है और गो की सेवा करता है, वह सुख और शांति को प्राप्त होता है। इस दिन प्रत्येक व्यक्ति को एक झूल (गाय के उपर डालने का शीतकालीन वस्त्र) देना चाहिए और गाय के लिए हरा चारा खिलाना चाहिए। संध्या में श्रीयंत्र की पूजा और ललित सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.