मेरे रसके कमर, तेरी पहली नजर..
सम्भल: कल्कि महोत्सव के पांचवें व अंतिम दिन ¨सगर सोनिया शर्मा की धूम रही। एक के बाद एक कई
सम्भल: कल्कि महोत्सव के पांचवें व अंतिम दिन ¨सगर सोनिया शर्मा की धूम रही। एक के बाद एक कई गाने सुनाकर उन्होंने लोगों को नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया। उनके गानों की धुन ऐसी थी कि महिलाओं से लेकर तमाम लोग अपने आप को नहीं रोक पाए। रात नौ बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक जारी रही। ¨सगर ने अपनी गानों की ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा पंडाल में मौजूद कल्कि भक्त देर रात तक बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। वहीं पांचवें दिन के रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया।
कल्कि महोत्सव के अंतिम दिन शाम को ¨सगर सोनिया शमा पहुंची। उन्होंने सबसे पहले जैसे ही मेरे रसके कमर, तेरी पहली नजर.. गीत सुनाया तो लोग अपने स्थान से खड़े हो गए। उन्होंने नाचना शुरू कर दिया। इसके बाद तो उन्होंने एक के बाद एक कई गानों की प्रस्तुति दी। उन्होंने सुनाया कि मेरे देश के यारों क्या कहना, यह देश है दुनिया का गहना.तुझसे दिन लगी, जान ऐसी पड़ी. मेरी आशिकी तुम्हीं हो.. समेत कई गानों की प्रस्तुति दी। देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित रहा। वहीं अंतिम दिन कांग्रेस के हरियाणा राज्य के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, आचार्य प्रमोद कृष्णम् समेत सभी साधु संतों ने दीप प्रज्वलित करके रंगारंग शाम का आगाज किया।