अफसरों ने किया जेल का निरीक्षण
रामपुर : न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक ि
रामपुर : न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारियों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। जिला जज सुरेंद्र पाल ¨सह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर¨वद कुमार गौतम, जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर ¨सह और पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना बुधवार को अचानक जिला कारागार पहुंच गए। अधिकारियों की टीम ने कारागार के सभी हिस्सों का निरीक्षण किया। सबसे पहले अनाज भंडारण की व्यवस्था देखी। इसके लिए बने गोदाम का निरीक्षण किया। वहां राशन की उपलब्धता और आपूर्ति की जानकारी की। प्रत्येक बैरक में गए। कैदियों की पेशी की जानकारी की। रसोईघर का भी मुआयना कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। कारागार परिसर में स्थित चिकित्सालय में भी गए। जेल अधिकारियों को हिदायत दी कि वर्तमान में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। इसके कारण यदि कोई कैदी या बंदी बुखार से पीड़ित होता है तो उस पर विशेष ध्यान दें। जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि अधिकारियों के त्रैमासिक निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला। जासं
भास्कर ¨सह