Move to Jagran APP

35 लावारिस शवों की अस्थियों को ब्रजघाट की गंगा में किया विसर्जित

शमशान भूमि समिति द्वारा पितृ अमावस्या पर लावारिस शवों की अस्थियों।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 01:08 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 01:08 AM (IST)
35 लावारिस शवों की अस्थियों को ब्रजघाट की गंगा में किया विसर्जित
35 लावारिस शवों की अस्थियों को ब्रजघाट की गंगा में किया विसर्जित

जागरण संवाददाता, रामपुर : शमशान भूमि समिति द्वारा पितृ अमावस्या पर लावारिस शवों की अस्थियों के कलश को ब्रजघाट ले जाया गया।

loksabha election banner

अध्यक्ष प्रमोद कुमार भटनागर ने बताया कि समिति के पदाधिकारी हर साल पितृ अमावस्या के दिन लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के बाद एकत्र की गईं अस्थियों को विसर्जन के लिए ब्रजघाट ले जाते हैं। वहां पर विधि विधान से पूजाकर उनकी आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। इसी क्रम में इस बार 35 लावारिस शवों की एकत्र हुई अस्थियों को विसर्जन के लिए ब्रजघाट ले जाया गया। विधि-विधान से अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कर लावारिस व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद गरीबों को भोजन कराया गया। अस्थियों को विसर्जन करने के लिए जाने वालों में समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार भटनागर, पीयूष कुमार जिदल, उमेश चंद सक्सेना, संजय कुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल राजीव मांगलिक, विरेश सिघल, ठाकुर पृथ्वीभान सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, गिरीश चंद्र, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे। पितृ अमावस्या पर मंदिर में हुआ पूजन रामपुर : मिस्टन गंज अग्रवाल धर्मशाला स्थित मंदिर में पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने विधि-विधान के साथ पितृ अमावस्या पर लोगों को पूजन कराया। उन्होंने इस दिन के महत्व के बारे में भी सभी को विस्तार से बताया। इस दौरान मंदिर में शारीरिक दूरी के नियमों का भी पालन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.