आइजी ने शमा जला कर किया मुशायरे का आगाज
आइजी ने शमा जला कर किया मुशायरे का आगाज
रामपुर : रामपुर महोत्सव में शनिवार की रात आयोजित मुशायरे में देश भर से आए शायरों ने शिरकत की। इस दौरान आइजी रमित शर्मा ने शमा रोशन कर मुशायरे का आगाज किया। इसके बाद कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान डॉ. कलीम कैसर, खुर्शीद हैदर मुजफ्फर नगरी, तरन्नुम नाज, बिलाल सहारनपुरी, शबीना अदीब, अना देहलवी, ताहिर फराज, डॉ. लियाकत जाफरी व डॉ. राहत इंदौरी जैसी शायरी की दुनिया की नामचीन शख्सियतों को सुनने के लिए सर्द रात में भी शहर के तमाम शायरी पसंद लोग पंडाल में जमा हुए। इस मौके पर शायरों ने बारी-बारी से अपने मुख्तसर अंदाजो अदा के साथ जब अशआरों और गजलों की झड़ी लगाई तो पंडाल में वाह-वाह की सदाओं के साथ देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह, सीडीओ शिवेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता व उप जिलाधिकारी पीपी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।