Move to Jagran APP

होम आइसालेशन मरीजों को घर-घर पहुंचा रहे दवाएं

यह सुविधा उन मरीजों को मिल रही है जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 12:34 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 12:42 AM (IST)
होम आइसालेशन मरीजों को घर-घर पहुंचा रहे दवाएं
होम आइसालेशन मरीजों को घर-घर पहुंचा रहे दवाएं

जागरण संवाददाता, रामपुर : जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। यह सुविधा उन मरीजों को मिल रही है, जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों का भी पूरा ख्याल रख रहा है। इनके लिए टीम घर भेजकर मुफ्त दवाएं उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा किट भी दी जा रही है, जिसमें पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मॉस्क, सैनिटाइजर आदि सामान है। कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद जिले में 4240 हो चुकी है। इनमें 3570 ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 521 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 275 होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन वाले मरीजों का भी स्वास्थ्य विभाग पूरा ख्याल रख रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा बताते हैं होम आइसोलेशन वाले मरीजों को कुछ शर्तों का पालन करना जरूरी है। वह परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहेंगे। उनके पास नहीं जाएंगे। इसके लिए उनका अलग कमरा होना चाहिए। शौचालय भी अलग होना चाहिए। इन मरीजों को हमारी टीमें उनके घर जाकर दवाएं पहुंचा रही हैं। इन्हें बुखार, जिक, विटामिन सी आदि दवाएं दी जा रही हैं। यह दवाएं मुफ्त हैं। इसके अलावा पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मॉस्क, सैनिटाइजर आदि किट में उपलब्ध है। इस किट की कीमत 1250 रुपये है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.