Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरमाला के समय दूल्हे ने कह दी ऐसी बात, दुल्हन ने पकड़ लिया माथा; रस्में रुकवाकर लौटा दी बरात

    रामपुर में दूल्हा पक्ष ने शादी वाले दिन 10 लाख रुपये दहेज मांगा तो दूल्हा और दुल्हन पक्ष दोनों में बवाल हो गया। इस दौरान जमकर दोनों गुटों में मारपीट भी हुई। मारपीट में दूल्हा समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस को आता देख दूल्हा समेत बराती बिना दुल्हन के ही शादी छोड़कर भाग गए। मारपीट में मैरिज हॉल की दर्जनों कुर्सियां टूट गईं।

    By Sanjeev Sharma Edited By: Sakshi Gupta Updated: Sun, 02 Mar 2025 03:41 PM (IST)
    Hero Image
    दहेज की मांग को लेकर दुल्हन की बरात लौटी। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, रामपुर। खौद चौराहा स्थित मैरिज हॉल में दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दूल्हा समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस को आता देख दूल्हा समेत बराती बिना दुल्हन के भाग गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहजादनगर थाना क्षेत्र के डुंडई गांव से शुक्रवार की शाम बारात रतनपुरा सुमाली गांव आई थी। बारात के स्वागत के लिए दुल्हन पक्ष ने अजीमनगर थाना क्षेत्र में ग्राम खौद चौराहे पर एक मैरिज हॉल बुक किया था। इसमें देर रात पहुंची बरात को खाना खिलाया गया। रात तीन बजे शादी की रस्में शुरू की गईं।

    इस दौरान दूल्हे और उसके स्वजन ने 10 लाख रुपये की डिमांड कर दी। दूल्हे की डिमांड के चलते लड़की पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वरमाला के दौरान दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग एक दूसरे से भिड़ गए।

    दूल्हा-दुल्हन पक्ष ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    इस दौरान काफी देर तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख दूल्हा समेत अन्य बराती मौके से भाग गए। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया।

    शनिवार को दोनों पक्षों के समझौते के लिए प्रयास किए गए। मारपीट में मैरिज हॉल की दर्जनों कुर्सियां टूट गईं और दोनों पक्षों के 10 लोग भी घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष करम सिंह पाल ने बताया कि दोनों पक्ष समझौते की कोशिश कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड से कोर्ट मैरिज के बाद दूसरी शादी करने पहुंच गया 'अग्निवीर' दूल्हा, लड़की वालों ने बंधक बनाई पूरी बरात

    उत्तराखंड में भी ऐसा केस आया

    नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में दुल्हन की बरात में उस समय खलल पड़ गया। जब किसी ने दुल्हन के नाबालिग होने की शिकायत पुलिस से कर दी। इससे बिना शादी किए ही बरात लौट गई।

    ग्राम सिसई खेड़ा से पप्पू सिंह की बरात थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में शनिवार को गई थी। बरात गांव में पहुंची और बैंड बाजा बजाने के बाद बराती और दुल्हन पक्ष के लोगों ने खाना खा लिया था। लोग डीजे पर डांस कर मस्ती कर रहे थे। दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्म की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने 112 पर दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना दे दी।