लावारिश मिले वृद्ध को घर पहुंचाया
रामपुर : मदद एक आस संस्था के सदस्यों ने लावारिश मिले वृद्ध को उसके परिजनों से मिलाया। संस्थ
रामपुर : मदद एक आस संस्था के सदस्यों ने लावारिश मिले वृद्ध को उसके परिजनों से मिलाया। संस्था के सदस्य मंगलवार को जिला अस्पताल में रक्तदान के लिए गए थे। वहां एक वृद्ध लावारिश हालत में भर्ती था। जानकारी से पता चला कि वह रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला था। रेलवे कर्मचारियों ने उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से यहां भर्ती कराया है। इस पर सदस्यों ने वृद्ध से बातचीत की। उसके घर और परिजनों के बारे में जानकारी कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। बुधवार सुबह सफलता मिली। पता चला कि वृद्ध महमूदपुर गांव का 70 वर्षीय नन्हेराम है। बाद में उसके पुत्र जगत ¨सह अस्पताल आए और उन्होंने बताया कि पिता कुछ दिन पहले बेटी के घर गए थे। वहां से वापस नहीं लौटे। उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्हें तलाश किया जा रहा था। उन्होंने संस्था के सदस्यों का आभार जताया। सदस्यों में विभोर अग्रवाल, प्रतीक शर्मा, गौरव मिश्रा, शुभम गुप्ता, शशांक अग्रवाल, मुनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जासं