रामपुर: जनरल स्टोर संचालक की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद में हत्या का आरोप
रामपुर में एक जनरल स्टोर संचालक पूरन सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई; उनका शव ...और पढ़ें

इंसेट में मृतक का फाइल फोटो।
HighLights
रामपुर में जनरल स्टोर संचालक पूरन सिंह की गला रेतकर हत्या।
शव दुकान के पास धान के खेत में मिला, पुलिस जांच जारी।
बेटे ने जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया, नरपत सिंह पर आरोप।
जागरण संवाददाता, रामपुर। जनरल स्टोर संचालक पूरन सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनका शव दुकान के पास धान के खेत में पड़ा मिला।
सिविल लाइंस क्षेत्र के विजईया गांव निवासी पूरन ने करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव के बाहर जमीन खरीदकर जनरल स्टोर के लिए दुकान बनाई थी। वह रात में दुकान पर ही सोता था। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के नजदीक धान के खेत में उसका शव पड़ा देखा। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले।
एसपी मौके पर पहुंचे
सिविल लाइंस थाना पुलिस के साथ एसएचओ, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए, जबकि डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की गई।
मृतक के बेटे बबलू ने जमीन के विवाद को हत्या की वजह बताते हुए गांव के ही नरपत सिंह पर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है।
एसपी ने कहा, तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई
पूरन की पत्नी लक्ष्मी गृहिणी हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा बबलू वाहन चलाता है, जबकि दूसरा बेटा बॉबी और बेटी अर्चना पंजाब नगर स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
