गणेश महोत्सव में गणेश जी के भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त
रामपुर : शहर में जगह-जगह गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसमें सुबह भगवान
रामपुर : शहर में जगह-जगह गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसमें सुबह भगवान गणेश जी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आरती की गई, जिसमें काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। शाम को भजन संध्या के कार्यक्रम हुए, जिसमें गायक कलाकारों ने गणेश जी का गुणगान किया। मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में 17वां श्री गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सुबह आरती और शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। शनिवार को सिकंदराबाद से आए भजन गायक अर्जुन वासु ने गणेश वंदना के बाद सुंदर-सुंदर भजन सुनाकर गणेशजी का गुणगान किया। अंत में आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर अन्ना मराठा, संतोष मराठा, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, नन्दू मराठा, दिनकर मराठा, मारुति मराठा, संजय, गणेश मराठा, सोमनाथ मराठा, शंकर मराठा, मामू मराठा, सुरेश मराठा, अनूप, मछन्दर, दददू, नन्दू मराठा, नत्थू मराठा, सूरज, राजा मराठा आदि मौजूद रहे।
श्री अष्ट विनायक युवा सेवा समिति की ओर से ज्वालानगर पुरानी कालोनी में श्री गणेश पूजन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें पंडित त्रिवेणी शंकर पांडे ने विधि-विधान के साथ गणेश पूजन कराया। आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संतोष ¨सह, अरुण कुमार, मुन्ना, अमित तिवारी, बाबू, आदर्श, पवन आदि मौजूद रहे।
श्री गणेश भक्त परिवार की ओर से रस्तोगी धर्मशाला में पूजा स्थल पर सुबह विधि-विधान के साथ पंडित अंकुर शर्मा ने गणेश पूजन कराया। शाम को विजय सांवरा एंड फ्रैंडस म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें बिजनौर से आए भजन गायक संदीप गिरि ने सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की वंदना की। इसके बाद सुंदर-सुंदर भजन गाकर गणेश जी का गुणगान किया। अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर प्रदीप रस्तोगी, राम बाबू रस्तोगी, राम किशन रस्तोगी, नरेश रस्तोगी, छोटे लाल रस्तोगी, रमेश रस्तोगी, वेद प्रकाश रस्तोगी, विनोद रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, दिलीप रस्तोगी, पंकज रस्तोगी, राकेश रस्तोगी, रामा रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, अंकित रस्तोगी, शोभित रस्तोगी, सागर रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, अमर रस्तोगी, नितिन रस्तोगी, सुमित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर में श्री गणेश भक्त मंडल की ओर से चल रहे श्री गणेश महोत्सव में सुबह पंडित अंकुर शर्मा ने विधि-विधान के साथ गणेश जी का पूजन कराया। शाम को भजन संध्या हुई। इसमें मुरादाबाद से आईं भजन गायक वंदना राही ने एक के बाद एक सुंदर-सुंदर भजन सुनाए। इनमें गणपति राखो मेरी लाज, देवा श्री गणेश देव, तेरी जय हो गणेश जिन्हें सुन भक्त खूब झूमे। इस मौके पर सूर्य प्रकाश पाल, भारत भूषण गुप्ता, सुनील अग्रवाल, राम सरन देवल, राजू, र¨वद्र गुप्ता, सुनील रस्तोगी, विजय दददा, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।