Move to Jagran APP

सेवा सप्ताह के तहत 70 स्थानों पर गरीबों को बांटे जाएंगे फल

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 10:53 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 10:53 PM (IST)
सेवा सप्ताह के तहत 70 स्थानों पर गरीबों को बांटे जाएंगे फल

रामपुर, जासं : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से बैठक हुई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा इस बार सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसके तहत 17 सितंबर को प्रत्येक जिले के 70 स्थानों पर गरीब बस्तियों, अस्पतालों, वृद्धाश्रम, कुष्ठ आश्रम आदि स्थानों पर महिला मोर्चा की बहनों द्वारा फल वितरित किए जाएंगे। इसको लेकर बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष दर्शना सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इनके अलावा प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल, प्रदेश महामंत्री अर्चना मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर, क्षेत्रीय महामंत्री नूतन शर्मा ने भी कार्यक्रम सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। बताया कि जनपद में कार्यक्रम सफल बनाने के लिए 70 बहनों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

loksabha election banner

बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश, क्षेत्र की पदाधिकारी एवं सभी जिलों की जिलाध्यक्ष, संयोजिका ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.