नसबंदी के चार वर्ष बाद महिला ने दिया पुत्री को जन्म
नसबंदी के चार वर्ष बाद महिला ने पुत्री को जन्म दिया है। थाना पटवाई क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी फूलवती पत्नी हरी सिंह ने करीब चार वर्ष पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नसबंदी कराई थी। वह आपरेशन के तीन साल बाद गर्भवती हो गई। उसने अस्पताल में जानकारी दी तो वहां के डॉक्टरों ने आर्थिक सहायता दिलाने को कहकर और उसका फार्म भरवाकर महिला को बच्चा पैदा करने का आश्वासन दे दिया। गुरुवार को उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेटी को जन्म दिया है। पति हरी सिंह का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसीलिए उसने दो बच्चे होने के बाद नसबंदी का आपरेशन कराया था।
शाहबाद, जासं: नसबंदी के चार वर्ष बाद महिला ने पुत्री को जन्म दिया है। थाना पटवाई क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी फूलवती पत्नी हरी सिंह ने करीब चार वर्ष पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नसबंदी कराई थी। वह आपरेशन के तीन साल बाद गर्भवती हो गई। उसने अस्पताल में जानकारी दी तो वहां के डॉक्टरों ने आर्थिक सहायता दिलाने को कहकर और उसका फार्म भरवाकर महिला को बच्चा पैदा करने का आश्वासन दे दिया। गुरुवार को उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेटी को जन्म दिया है। पति हरी सिंह का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसीलिए उसने दो बच्चे होने के बाद नसबंदी का आपरेशन कराया था। अब बेटी का जन्म हुआ है वह खुश हैं, फिर भी डॉक्टर की शिकायत जिलाधिकारी से करेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. केके चाहल ने बताया की दो से पांच प्रतिशत तक ऑपरेशन फेल हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऐसे व्यक्तियों को 30 हजार रुपये योजना के तहत दिलाए जाते हैं।