मकर संक्रांति पर पूर्व मंत्री ने कराया खिचड़ी भोज
मकर संक्रांति पर पूर्व मंत्री ने कराया खिचड़ी भोज
जागरण संवाददाता, रामपुर : मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर खिचड़ी भोज कराया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के द्वारा गरीबों को कंबल, गर्म कपड़े आदि दान में दिए गए।
पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने मकर संक्रांति के उपलक्ष में मंगलवार को कृष्णा विहार कालोनी स्थित अपने आवास पर ब्रह्म भोज एवं सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सुबह शिवालय में जलाभिषेक करने के बाद खिचड़ी भोज कराया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में साधु संतों ने खिचड़ी भोज किया। खिचड़ी भोज के बाद सभी साधु संतों को अंग वस्त्र एवं दान दक्षिणा देकर विदा किया गया।
इस दौरान शिव बहादुर सक्सेना ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन को देवताओं का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य देवता एवं शनि देवता के कारण खिचड़ी भोज कराने और दान करने की परंपरा चली आ रही है। इस दिन खिचड़ी भोज करना एवं कराना लाभकारी होता है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवकरण गंगवार, महीपाल सिंह मौर्या, रघुवीर सरन सेठ, मोहन लाल सैनी, हंसराज पप्पू, बुद्धसेन लोधी, पुनीत अग्रवाल, सुभाष सक्सेना, डॉ.अनिल सक्सेना, दिनेश कश्यप, किशन लाल कश्यप, निरंजन, प्रमोद आहूजा, देवेश गुप्ता, मुकुल सक्सेना, विकास सक्सेना, अमर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा ज्वालानगर में आगापुर रोड, कृष्णा विहार, शाहबाद रोड, सिविल लाइंस आदि स्थानों पर मकर संक्रांति के अवसर पर शिविर लगाकर खिचड़ी भोज कराया गया।