Move to Jagran APP

डीएम और एसपी के साथ फोर्स ने किया प्लैग मार्च

रामपुर : मोहर्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर ¨

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 12:17 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 12:17 AM (IST)
डीएम और एसपी के साथ फोर्स ने किया प्लैग मार्च
डीएम और एसपी के साथ फोर्स ने किया प्लैग मार्च

रामपुर : मोहर्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर ¨सह और पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने पुलिस फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। डीएम और एसपी गुरुवार शाम को शाहबाद गेट पहुंचे। उनके साथ अन्य अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स था। अधिकारियों को मिलाकर करीब 600 पुलिस कर्मी थे। महिला पुलिस कर्मी भी थीं। सभी दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस थे। इनमें शहर के तीनों थानों, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालयों, अभियोजन कार्यालय, फायर सर्विस, स्वाट, सर्विलांस, यूपी 100, रेडियो शाखा आदि पर तैनात पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। इतनी बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी शहर की सड़कों पर निकले तो लोग घबरा गए। बाद में माइक के जरिए लोगों को फ्लैग मार्च की जानकारी दी तो लोगों को राहत मिली। मार्च के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन उमेश कुमार मंगला, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा ¨सह, नगर मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश तिवारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार एस आदि शामिल रहे। उधर, अन्य तहसीलों में भी उप जिलाधिकारी और सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोहर्रम के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में शरारती तत्वों को चिन्हित कर लिया है। इनमें 850 चिन्हित लोगों को रेड कार्ड बांटे गए हैं। इसके अलावा कुछ असमाजिक तत्वों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। झगड़े की आशंका में 2187 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्हें मुचलका पाबंद किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। मोहर्रम पर जगह-जगह ताजिये के जुलूस निकलते हैं। जुलूस में कोई व्यवधान न पड़े, इसके लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया है। एलआइयू को भी लगाया है। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस तैनात की गई है। एंटी रोमियो, स्वाट टीम और दो क्यूआरटी टीमों को लगाया गया है। शुक्रवार को होने वाले मोहर्रम पर छह सीओ, 24 इंस्पेक्टर, 103 दारोगा, 10 महिला दारोगा, 900 सिपाही, 50 महिला सिपाही और एक कंपनी पीएसी और 70 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.