कांग्रेस नेता के पिता पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास
रामपुर : कांग्रेस नेता फैसल लाला के पिता साजिद लाला पर दो लोगों ने जानलेवा हमला किया। उन पर
रामपुर : कांग्रेस नेता फैसल लाला के पिता साजिद लाला पर दो लोगों ने जानलेवा हमला किया। उन पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में पुलिस ने दोनो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। शहर के मुहल्ला पत्थरों का थम निवासी फैसल लाला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उनकी बरेली गेट पर मार्केट है। इसके अलावा पी¨लग मशीन भी है। आरोप है कि उनके पिता गुरुवार को पहाड़ी गेट की ओर गए थे, जहां दो युवकों से उनका विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। युवकों ने उन्हें घेर लिया और डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। कांग्रेस नेता के पिता ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोग आ गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि तब तक हमलावर भाग गए थे। कांग्रेस नेता के पिता ने दो के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। सिविल लाइंस कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि परवेज और सलीम के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सब पूर्व मंत्री आजम खां के इशारे पर हुआ है। पूर्व मंत्री के इशारे पर ही सोशल मीडिया पर मेरे और राज्यपाल के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई है, जिसमें कहा है कि फैसल लाला के पिता की पिटाई करने के साथ ही मुंह काला किया गया है। फैसल लाला के राज्यपाल से बहुत अच्छे संबंध हैं, इसलिए राज्यपाल उन्हें राजभवन बुलाकर दूध से नहलाएं और अपना फर्ज निभाएं। कांग्रेस नेता का कहना है कि वह इसकी शिकायत एसपी से करेंगे और मुकदमा दर्ज कराएंगे।