विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देह व्यापार के आरोप में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी, पुलिस ने छापा मारकर बंद मकान से किया था गिरफ्तार

Published: Wed, 24 Apr 2024 03:55 PM (IST)

UP News पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में पकड़े छह युवक और तीन महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ...और पढ़ें

देह व्यापार के आरोप में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी
देह व्यापार के आरोप में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी

संवाद सूत्र, जागरण पटवाई (रामपुर)। पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में पकड़े छह युवक और तीन महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दो महिलाएं बरेली जिले की रहने वाली हैं, जबकि बाकी सभी आरोपित स्थानीय हैं। इन सभी को सोमवार शाम को पटवाई थाना क्षेत्र के नदनऊ गांव में दिनेश के घर से गिरफ्तार किया था।

दिनेश अपने घर में अनैतिक देह व्यापार करा रहा था। गांव के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घर में छापा मारकर तीन महिलाओं समेत नौ लोगों को पकड़ा था। थाना लाकर आरोपितों से पूछताछ की गई।

पुलिस ने दर्ज की तहरीर

सीओ बिलासपुर रवि खोखर ने आरोपितों से लंबी पूछताछ की। बाद में उन्होंने सभी के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर थाना में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में मकान मालिक समेत सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपित महिलाओं में दो बरेली के कैंट और किला थाना क्षेत्र की हैं, जबकि एक युवक मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र का है। बाकी सभी स्थानीय हैं और पाश कालोनी में रहने वाले हैं।

तिलक कालोनी, शिवापुरम कालोनी, आवास विकास गंगापुर, बीपी कालोनी और कृष्णा विहार के रहने वाले हैं। पटवाई थाना प्रभारी अजय शर्मा के अनुसार इनमें ज्यादातर आरोपित पहले से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त हैं। उन्हें पहले भी सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की ओर से पकड़ा जा चुका है। इन लोगों ने पटवाई के नदनऊ गांव में नया अड्डा बनाया था। गांव होने के चलते उन्हें उम्मीद थी कि यहां पुलिस नहीं पहुंच सकेगी। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर सभी को गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: कन्नौज से अखिलेश के चुनाव लड़ने की अटकलें एक बार फिर तेज, कटेगा भतीजे का टिकट! खरीदे गए आठ नामांकन पत्र