विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर: 11वीं की छात्रा को अगवाकर चलती कार में दुष्कर्म, सात दिन बाद FIR; गंदी वीडियो से ब्लैकमेल

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:31 AM (IST)

आरोप है कि युवक पिछले डेढ़ साल से छात्रा को परेशान कर रहा था और उसके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी

संवाद सहयोगी, स्वार (रामपुर)। एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि राहिल नामक युवक पिछले डेढ़ साल से छात्रा को परेशान कर रहा था और उसके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था।

आरोपित अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने की भी दे रहे धमकी

28 सितंबर को राहिल और उसके साथी अमन ने छात्रा को जबरन कार में बैठाकर ले गए और दुष्कर्म किया। एक परिचित ने इस घटना का वीडियो बनाकर छात्रा के पिता को सूचित किया। स्वजन ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद आरोपित छात्रा को स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गए। 30 सितंबर को भी आरोपित ने छात्रा को फोन कर बुलाया और फिर से दुष्कर्म किया। आरोपितों ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की, तो उसके फोटो-वीडियो वायरल कर देंगे।

यह भी पढ़ें- रामपुर में सिल बट्टे से पत्नी का सिर कुचलकर हत्या, दो बच्चों को कमरे में बंदकर फरार हुआ पति

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर राहिल और उसके साथी अमन के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस छात्रा के बयान समेत अन्य साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।