Move to Jagran APP

समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे किसान

रामपुर : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए। कले

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 10:59 PM (IST)
समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे किसान
समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरे किसान

रामपुर : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

loksabha election banner

सोमवार को सबसे पहले आंबेडकर पार्क पर किसानों की पंचायत हुई। इस दौरान सरकार पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद एहसान ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराएंगे। कहा चीनी मिल किसानों का पैसा दबाए बैठी हैं। गन्ना भुगतान न होने से किसानों आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। हर किसान की समस्या संगठन की समस्या है। कहा किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भाकियू लोकशक्ति धरना प्रदर्शन करेगी। बाद में कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि लालपुर पुल के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण कार्य पूर्ण रूप से बंद है और अस्थाई रूप से बना पुल भी हटा लिया गया है, जिससे जनता में रोष है। जनपद में राशन वितरण प्रणाली पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। पूर्ति विभाग और गोदाम प्रभारियों की साठगांठ से गरीबों को मिलने वाला राशन व केरोसीन तेल माफिया ब्लेक मार्कीट में बेच रहे हैं। जनपद में विद्युत वितरण व्यवस्था दुरूस्त की जाए। डीजल की बढ़ती कीमतों ने किसान की कमर तोड़ दी है। कहा जनपद में धान खरीद में घोटाला सामने आया है। गेंहू क्रय केंद्रों पर भी प्रभारियों व ठेकेदारों द्वारा घोटाला किया गया है। किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य प्राप्त नहीं हुआ है। जनपद में लाइसेंसी आरामाशीनों की आड़ में बिना लाइसेंस की आरामशीने भी अवैध रूप से चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बब्लू, शमीम अहमद, सलामत बाबू, शाकिर अली, मेराज अहमद, अनवार अहमद, मोहन ¨सह, फिरोज खां, शाकिर पाशा, फुरकान पाशा, केशो ¨सह, छोटे लाल, तौफीक अहमद, जीशान पाशा, प्रताप ¨सह, सिराज मियां, जुल्फिकार अली, वाजिद अली, आदिल पाशा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.