Move to Jagran APP

राजेंद्र प्रसाद लोधी अध्यक्ष और सतनाम सिंह मट्टू बने महासचिव

और शिवनरेश तोमर को 106 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ब्रहमपाल और सुनील शर्मा ने पर्चा भरा था। ब्रहमपाल को 26

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:31 PM (IST)
राजेंद्र प्रसाद लोधी अध्यक्ष और सतनाम सिंह मट्टू बने महासचिव
राजेंद्र प्रसाद लोधी अध्यक्ष और सतनाम सिंह मट्टू बने महासचिव

रामपुर : बार एसोसिएशन चुनाव में राजेंद्र प्रसाद लोधी अध्यक्ष और सतनाम सिंह सैनी महासचिव चुने गए। दोनों ही दूसरी बार चुने गए हैं। इससे पहले भी दोनों वर्ष 2016 में अध्यक्ष और महासचिव चुने गए थे। चुनाव परिणाम आने पर बार एसोसिएशन सभागार में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों को साथी अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। ढोल नगाड़े बजाए गए।

loksabha election banner

सोमवार को बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान हुआ। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले गए। 634 मतदाताओं में 574 ने ही मतदान किया। 60 मतदाताओं ने वोट नहीं डाले। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए सतपाल सिंह सैनी और राजेंद्र प्रसाद लोधी के बीच मुकाबला हुआ। श्री लोधी ने 124 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 344 वोट मिले, जबकि श्री सैनी को 220 वोट ही आए।

इसी तरह महासचिव पद के लिए सतनाम सिंह मट्टू, राजेश कुमार शर्मा और शिव नरेश तोमर के बीच मतदान हुआ। सतनाम सिंह मट्टू को 259, राजेश कुमार शर्मा को 197 और शिवनरेश तोमर को 106 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ब्रहमपाल और सुनील शर्मा ने पर्चा भरा था। ब्रहमपाल को 268 और सुनील शर्मा ने 250 वोट मिले। ब्रहमपाल ने 16 वोट से जीत हासिल की। इसके अलावा उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) पद के दो पदों में सिर्फ एक ही पर्चा मासूम अली ने भरा था। वह निर्विरोध चुन लिए गए। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के दो पदों पर अनिल पाठक, राजीव कुमार गुप्ता और अकील अहमद ने पर्चा भरा था। अकील अहमद को 231, अनिल पाठक को 186 और राजीव कुमार गुप्ता को 96 वोट वोट मिले। इस तरह अकील अहमद यह चुनाव जीत गए।

संयुक्त सचिव के पद के लिए राजीव कुमार रावत, संजीव यादव और कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल अग्रवाल निर्विरोध चुन लिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.