Move to Jagran APP

सिनेमाघर संचालकों की भी फीकी हुई ईद

लॉकडाउन ने इस बार सिनेमाघर संचालकों की ईद भी फीकी कर दी है। हर साल ईद पर फिल्मों के शौकीनों से फुल रहने वाले सिनेमाघर इस बार सूने पड़े हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 11:48 PM (IST)
सिनेमाघर संचालकों की भी फीकी हुई ईद

रामपुर, जेएनएन। लॉकडाउन ने इस बार सिनेमाघर संचालकों की ईद भी फीकी कर दी है। हर साल ईद पर फिल्मों के शौकीनों से फुल रहने वाले सिनेमाघर इस बार सूने पड़े हैं। इस बार ईद की खुशियां और चहल-पहल लॉकडाउन की सख्ती में गुम हो गई है। लोग त्योहार तो मनाएंगे हैं, लेकिन एक-दूसरे के घर जाना, गले मिलना, मेला देखना जैसी खुशियों से महरूम होंगे। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली नई फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघरों पर भीड़ भी नजर नहीं आएगी।

loksabha election banner

लॉकडाउन के बाद से सिनेमाघर बंद हैं। उन्हे लगातार घाटा हो रहा है। ईद के लिए भी किसी सिनेमाघर में फिल्म दिखाने की कोई तैयारी नहीं की गई है। लॉकडाउन के चलते कोई नई फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है। हर साल ईद पर फिल्म अभिनेता सलमान खान की कोई न कोई मूवी रिलीज होती थी, जिसे देखने दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती थी। कई दिन तक चारों शो हाउसफुल रहते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। लॉकडाउन के चौथे चरण में भी सिनेमाघरों को अभी कोई छूट नहीं मिली है। राधा सिनेमाघर के संचालक रेशू बंसल का कहना है कि हर साल ईद पर सिनेमाघरों में भीड़ रहती थी। हर शो हाउसफुल रहता था, जिससे अच्छी कमाई होती थी। इस बार न तो कोई फिल्म रिलीज हुई है और न ही प्रशासन की तरफ से सिनेमाघर चलाने की अनुमति जारी हुई है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अभी एहतियात बरती जा रही है। जरूरी चीजों के लिए ही छूट दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.