दूल्हा गया जेल, घर में छाया सन्नाटा
स्वार : पुलिस ने गोमांस के साथ दूल्हे को पकड़ जेल भेज दिया। उसके घर सन्नाटा छाया रहा। दुल्
स्वार : पुलिस ने गोमांस के साथ दूल्हे को पकड़ जेल भेज दिया। उसके घर सन्नाटा छाया रहा। दुल्हन के घर भी माहौल शांत रहा। उसके भाई की शादी की खुशियां भी काफूर हो गईं।
गांव हकीमगंज निवासी नन्हें की बेटीे का निकाह हड़पुरा निवासी रूकसाद के साथ तय हुआ था। रविवार को हड़पुरा से गांव में बारात आना थी, जबकि सोमवार को बेटे की बारात जानी थी। घर में सारी तैयारी परिजनों ने कर रखी थीं। शनिवार को दूल्हे के घर पर मेहमानों की दावत थी। दूल्हा वैन में अपने साथी को साथ ले मीट विक्रेता के पास पहुंच गया। वह मांस खरीद रहा था कि पुलिस ने गोमांस बरामद कर दूल्हे एवं उसके साथी को हिरासत में ले लिया। परिजनों एवं रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। दूल्हे को छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन टांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दूल्हे एवं साथी को जेल भेज दिया। सूचना पर दुल्हन पक्ष के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रविवार को दूल्हन की डोली नहीं उठ सकी। साथ ही दुल्हन के भाई की शादी की दावत में आए मेहमानों में मायूसी छाई रही। जासं