विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! दिल्ली-लखनऊ समेत इन रूटों पर दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:43 PM (IST)

दीपावली के अवसर पर रामपुर रोडवेज डिपो यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ा रहा है। दिल्ली रूट ...और पढ़ें

रामपुर रोडवेज बस स्टैंड

रामपुर रोडवेज बस स्टैंड

HighLights

  1. मेरठ, हरिद्वार और लखनऊ रूट पर भी रहेगी नजर

जागरण संवाददाता, रामपुर। दीपावली को लेकर विभागीय स्तरों पर भी तैयारी आरंभ कर दी गई है। इसी क्रम में रोडवेज डिपो प्रशासन ने पर्व घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को बसों का संचालन बढ़ाने की तैयारी की है। यात्रियों का सबसे अधिक दबाव दिल्ली रूट पर रहता है। इस मौके पर यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

इसको देखते हुए दिल्ली रूट पर बसों की संख्या 25 से बढ़ाकर 40 किए जाने की योजना है। मसलन इस रूट पर 15 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है।

इससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से रामपुर आने वाले यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही मेरठ, हरिद्वार और लखनऊ रूट पर भी यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा।

दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं। इसको देखते हुए नवंबर की शुरुआत से ही भीड बढ़ने का अनुमान है।

त्योहार नजदीक आने के साथ ही बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है। ऐसे में बसों की कमी होने पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार बसों में सीट पाने के लिए भी मारामारी की स्थिति बन जाती है।

रामपुर रोडवेज डिपो के पास वर्तमान में कुल 89 बसें हैं। इन्हीं बसों के जरिए विभिन्न रूटों पर यात्री परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। दीपावली के दौरान किस रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक रहता है, इसे देखते हुए बसों का संचालन बढ़ाने की योजना है।

दिल्ली के अलावा मेरठ, हरिद्वार और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को भी राहत देने की तैयारी है। डिपो के प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश ने बताया कि दीपावली पर यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है।

इसके लिए दिल्ली व अन्य रुटों पर फेरे बढ़ाने को अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। त्योहार के दौरान बसों की उपलब्धता बनाए रखने को अधिक बसे चलाने के साथ चालक व परिचालकों की उपस्थिति बनाए रखने की व्यवस्था की गई है ताकि बसों के फेरे बढ़ाए जाने से स्टाफ की कमी महसूस नहीं हो।

ठंड से निपटने की भी करनी होगी तैयारी

दीपावली के आसपास मौसम में बदलाव के साथ सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ठंडी हवा और कम तापमान का सामना करना पड़ सकता है।

खासकर रात में दिल्ली, मेरठ और हरिद्वार से आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। वहीं रोडवेज प्रशासन बसों की खिड़कियां और दरवाजे ठीक हालत वाली बसों को ही लंबे रूट पर भेज रहा है ताकि ठंडी हवा से यात्रियों को परेशानी नहीं हो।

चेतावनी के बावजूद सड़क पर बसें रोककर बैठाई जा रही सवारियां

रोडवेज बसें डिपो परिसर में नहीं जा रही है। गेट के बाहर सड़क पर रोडवेज बसें रोककर सवारियां उतारी जाती हैं। वहीं से सवारी बैठाई जाती हैं। इस कारण यात्री डिपो परिसर में अंदर आने के बजाए बाहर ही खड़े हो जाते हैं। डिपो परिसर खाली पड़ा रहता है। इसी के चलते बाहर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- बिना बताए बंद हो रहे LPG कनेक्शन: न सिलिंडर मिल रहा न PNG, रामपुर में हजारों उपभोक्ता परेशान