डीआइजी सीआरपीएफ ने बांटे सैनिटाइजर और मॉस्क
डीआइजी सीआरपीएफ ने बांटे सैनिटाइजर और मॉस्क
रामपुर,जासं : सीआरपीएफ डीआइजी शाम चंद ने बुधवार को आगापुर गांव में ग्रामीणों को सैनिटाइजर और मॉस्क का वितरण किया। इसके अलावा खाद्यान्न का भी वितरण किया। डीआइजी अन्य अधिकारियों और जवानों के साथ आगापुर गांव पहुंचे। यहां गरीब और जरूरतमंदों को खाने-पीने का सामान वितरित किया। इसके अलावा ग्रामीणों को सैनिटाइजर और मॉस्क बांटे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे लॉक डाउन का पालन करें। कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और इसकी चेत तोड़ने का यही उपाय है कि लोग घरों से बाहर न निकलें। उनके साथ कमांडेंट डीके सिंह, उप कमांडेंट बचान प्रसाद, उप कमांडेंट चांद राम, सहायक कमांडेंट दीपक कुमार, सहायक कमांडेंट अभिमन्यु यादव, सहायक कमांडेंट मनु तिवारी, सहायक कमांडेंट डॉ. अनामिका सिंह आदि मौजूद रहे। उद्यमियों ने भी बढ़ाए मदद को हाथ
रामपुर : शहर के उद्यमियों ने भी गरीबों की मदद को हाथ बढ़ाए हैं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। गरीबों को वितरण करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट को खाद्यान्न दिया। इसमें आटा, दाल, चावल आदि के पैकेट दिए गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके गुप्ता ने बताया कि संगठन इस महामारी के समय प्रशासन का हर तरह से सहयोग करने के लिए तत्पर है। इससे पहले उनके द्वारा शहर में सैनिटाइजेशन भी कराया गया था। लॉक डाउन में उन लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है, जो दिहाड़ी मजदूर हैं। उनके लिए प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है। एसोसिएशन भी इस मदद में प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी। इस मौके पर उद्यमी रमेश अग्रवाल, विपिन गुप्ता, संचित गुप्ता आदि मौजूद रहे।